WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में अंडरटेकर नजर आ सकते हैं। 10 सितंबर को इस शो का आयोजन दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना MSG में होगा। अंडरटेकर अगर वापसी करेंगे तो फिर ये बहुत बड़ी खबर WWE यूनिवर्स के लिए होगी। वैसे भी MSG में अंडरटेकर ने बहुत बड़े इतिहास रचे हैं। The final bell tolls... #ThankYou pic.twitter.com/4TXao9floB— Undertaker (@undertaker) November 23, 2020WWE फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई, अंडरटेकर की होगी जबरदस्त वापसी?7 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अंडरटेकर ने पिछले साल Survivor Series में ऑफिशियल रूप से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से लेकर अभी तक वो कंपनी में नजर नहीं आए। PlanetaWrestling के अनुसार ये बात अभी तय नहीं हुई है कि वो इस शो में फिजिकल तौर पर रहेंगे या फिर उनका रिकॉर्डेड सैगमेंट होगा। इसी रिपोर्ट में ये बात भी कंफर्म की गई है कि फॉक्स के इस शो में वो जरूर रहेंगे।तीन दशक तक WWE में काम करने के बाद पिछले साल अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया। अंडरटेकर इस समय WWE से अलग जाकर कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। व्यूअरशिप अभी भी WWE के लिए काफी चिंता का विषय बना हुआ है। खासतौर पर रेड ब्रांड का हाल बहुत बुरा चल रहा है। ब्लू ब्रांड का मोमेंटम भी खत्म हो रहा है। ऐसे में अगर अंडरटेकर वापसी करेंगे तो फिर WWE को बहुत फायदा होगा। MSG में होने वाले शो में ब्रॉक लैसनर भी नजर आएंगे। अब अगर अंडरटेकर भी यहां एंट्री करेंगे तो फिर ये शो ऐतिहासिक हो जाएगा। अभी ये बात पूरी तरह क्लियर नहीं है कि अंडरटेकर एंट्री करेंगे या नहीं। अगर टेकर आएंगे भी तो उनका रोल क्या रहेगा। WWE की तरफ से भी अभी तक कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस शो में फैंस को काफी मजा आएगा। अंडरटेकर वापसी करेंगे तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। इसके अलावा भी इस शो में कई चीजें होने वाली है। WWE ने काफी पहले से इस शो के लिए प्लानिंग तैयार की है।