रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन काफी फैंस अभी भी उनके दोबारा आने की उम्मीद कर रहे हैं। लैजेंंड रिक फ्लेयर की डॉक्यूमेंट्री आने वाली हैं। "30 For 30" का प्रीमियर हुआ और इसमें अंडरटेकर फैंस के सामने आए। यहीं नहीं रिक फ्लेयर की इस डॉक्यूमेंट्री में कई जगह अंडरटेकर भी नजर आए हैं। A post shared by WWE (@wwe) on Oct 26, 2017 at 4:31pm PDT रिंग में रैसलिंग करते हुए रैसलमेनिया 33 में सभी ने अंडरटेकर को देखा था। नौ साल पहले रिक फ्लेयर भी कुछ ऐसे ही नजर आए थे। अंंडरटेकर ने रिक फ्लेयर को हराकर अपनी पहली चैंंपियनशिप हासिल की थी। अंडरटेकर और रिक फ्लेयर का याराना काफी पुराना हैं। इन दोनों ने काफी यादगार फाइट साथ में लड़ी हैं और कई साल काम किया हैं। इसलिए अंडरटेकर के लिए ये डॉक्यूमेंट्री काफी खास हैं। उन्होंने इस मिस भी नहीं किया और उन्होंने इसमें भाग भी लिया। ये काफी शानदार रहा कि एक लेैजेंड ने दूसरे लैजेंड को ट्रिब्यूट दिया। स्क्रीनिंग के दौरान रिक फ्लेयर के साथ अंडरटेकर नजर आए। अभी सात नवंबर का इंतजार फैंस को करना पड़ेगा। क्योंकि उस दिन ये रिलीज होगी। इन दोनों के साथ आने से रिव्यू भी शानदार मिला हैं। डेव मैल्टजर और ब्रायन अल्वारेज ने भी इसके लिए काफी तारीफ की हैं। इस फिल्म में रिक फ्लेयर की जीवन की कई कहानियां जुड़ी हैं। और अंडरटेकर उनके साथ कई स्टोरी में शामिल थे। अंडरेटकर रिटायर हो चुके हैं। ये दुख की बात हैं लेकिन पूरी दुनिया चाहती है कि वो दोबारा वापस आए। अभी भी फैंस को उम्मीद है कि वो इस साल रिंग में फाइट करने जरूर उतरेंगे।