WrestleMania 33 के बाद पहली बार पब्लिक में नज़र आए द अंडरटेकर

रैसलमेनिया 33 का अंत में अंडरटेकर ने 27 के करियर को खत्म किया था। ऑरलैंडो में हुए उस इवेंट के बाद अंडरटेकर काफी शांत थे, लेकिन उस रात के बाद वो पहली बार किसी इवेंट में नज़र आए। अंडरटेकर ने कंट्री म्यूजिक आइकॉन जॉर्ज स्ट्रेट को श्रद्धांजली देने के लिए शिरकत की और स्ट्रेट म्यूजिक के बारे में बात भी की। रैसलमेनिया 33 के बाद जो सबसे बड़ी खबर सामने आई, वो थी कि अंडरटेकर ने प्रोफेशनल रैसलिंग से रिटायरमेंट लिया। डैडमैन को शो के मेन इवेंट रोमन रेंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद टेकर ने रिंग के अंदर अपने सारे गीयर को छोड़ दिया और रैसलिंग करियर को अलविदा कहा। अंडरटेकर को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान होगा, लेकिन जो कुछ भी हुआ उसे सच माने, तो अब डैडमैन WWE में लड़ते हुए नज़र नहीं आएंगे। जॉर्ज स्ट्रेट ऑल टाइम बेस्ट आर्टिस्ट है और उन्हें किंग ऑफ कंट्री भी कहा जाता है। स्ट्रेट ने 100 मिलियन रिकॉर्ड्स बेचे, जोकि उन्हें सफल म्यूजिकल आर्टिस्ट बनाता है।

Ad

अब जब अंडरटेकर का इनरिंग करियर खत्म हो चुका है, तो हम उन्हें पब्लिक में ज्यादा से ज्यादा उनके असली रूप में देख सकते हैं। टेकर उस इवेंट में डैडमैन के किरदार से अलग नज़र आए और उन्होंने बताया कि स्ट्रेट म्यूजिक की उनकी जिंदगी में क्या वैल्यू है। अंडरटेकर ने "troubadour" गाने के बारे में बात भी की और कहा वो हमेशा इस गाने को सुनते हैं। 2017 में अंडरटेकर के करियर को कवर करने के लिए कोई गाना है, तो Troubadour ही है। इनरिंग अपना करियर खत्म करने के बाद डैडमैन अब पब्लिक में ज्यादा से ज्यादा नज़र आएंगे। रैसलिंग फैंस को अब अंडरटेकर की जगह मार्क कैलावे को देखने की आदत डालनी होगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications