द अंडरटेकर की रिंग में वापसी की तारीख आई सामने, ऐतिहासिक जगह पर देंगे 8 साल बाद दस्तक

Ankit

अंडरटेकर के फैंस के लिए WWE ने शानदार खबर दी है। अब अंडरटेकर के फैंस एक बार फिर से उन्हें रिंग में लड़ने हुए देख पाएंगे। जुलाई में होने वाले WWE समरस्लैम टूर के दौरान अंडरटेकर ऐतिहासिक मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दिखाई देंगे। अंडरटेकर इस ऐतिहासिक जगह पर करीब 8 साल बाद नजर आएंगे। समरस्लैन 19 अगस्त (भारत में 20 अगस्त) को होने वाली है, उससे पहले WWE अपना टूर करने वाला है। MSG में दिग्गज अंडरटेकर ने कई यागदार मैच दिए है। इस लिस्ट में मैनकाइंड के खिलाफ 1996 सर्वाइवर सीरीज के मैच को आज भी याद किया जाता है। समरस्लैन 1998 में स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ WWE चैंपियनशिरप के लिए मैच हुआ था। जबकि रैसलमेनिया 20 में केन के खिलाफ मुकाबला किया था। अब अंडरटेकर एक बार फिर से 8 साल बाद इस ऐतिसाहिस जगह पर अपने पैर रखने वाले है। अंडरटेकर 7 जुलाई को लड़ेंगे, हालांकि ये तय नहीं हुआ है कि उनका मैच किसके खिलाफ हुआ होगा लेकिन WWE अब ऑफिशियली अंडरटेकर का एलान कर दिया है। इस इवेंट की टिकट Ticketmaster.com पर उपलब्ध है।

Ad

अंडरटेकर ने आखिरी बार WWE की रिंग में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में दस्तक दी थी। जहां उन्होंने रुसेव को कास्केट मैच में हराया था। इससे पहले रैसलमेनिया 34 में जॉन सीना के चैलैंज को स्वीकर करते हुए टेकर ने दस्तक दी और सिर्फ 3 मिनट के अंदर सीना को चारों खाने चित किया था। इससे पहले अंडरटेकर को रैसलेमनिया 33 में रोमन रेंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद कयास लगाया गया था कि उन्होंने संन्यास ले लिया है। हालांकि डैडमैन अभी भी रिंग में अपना योगदान देने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन में डैडमैन किसके खिलाफ लड़ते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications