अंडरटेकर को सर्जरी की जरुरत ?

Ankit

WWE फैंस के लिए अंडरटेकर को लेकर कुछ खबरें हैं जो शायद वो रैसलमेनिया सीजन से पहले नहीं सुनना पसंद करेंगे क्योंकि डैडमैन को अभी एक और सर्जरी की जरुरत है। कुछ समय पहले भविष्यवाणी हो रही थी कि दिग्गज अंडरटेकर संन्यास ले लेंगे वहीं अब ऐसी खबरें चिंता का विषय बनती जा रही हैं। Allwrestlinggnews.com की रिपोर्ट के मुताबिक अंडरटेकर जब रॉयल रंबल के लिए खुद की एंट्री का एलान कर रहे थे तब वो ठीक दिख रहे थे। लेकिन उन्हें सर्जरी कर वानी है। साल 2016 में अंडरटेकर की हिप सर्जरी हुई थी वहीं एक बार से उसका इलाज होना है। हैरानी की बात है कि साइट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टेकर को जल्द हिप सर्जरी की जरुर है। अगर सर्जरी को देखा जाए लग रहा है कि अंडरटेकर का संन्यास जल्द हो सकता है। फैंस को शायद अब अंडरटेकर की एंट्री रॉयल रंबल मे ना देखने को मिले। हर साल रैसलमेनिया में अंडरटेकर इस इवेंट में मैच खेलने आते है और यही माना जाता है कि वो उनका आखिरी मैच होगा। 51 साल के अंडरटेकर, को पिछले 3 दशक से वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट में कोई भी समझ नहीं पाया है कि आखिरी वो क्या चाहते है। अंडरटेकर प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में सबसे इज्जतदार रैसलर्स मेंं से एक हैं और अंडरटेकर कोई भी नापसंद नहीं करता है सभी चाहते है कि उन्हें एक अच्छा रिटायरमेंट मिले।

Ad
youtube-cover
Ad

काफी लोगों का मानना है कि अंडरटेकर का करियर तभी खत्म होना शुरु हो गया था जब उन्हें रैसलमेनिया में पहली बार ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार का सामना करना पडा था और साल 2014 में अपनी स्ट्रीक गवांनी पड़ी। हालांकि उस हार के बाद अंडरटेकर रैसलमेनिया में लड़ते रहे, पहले ब्रे वायट से फिर शेन मैकमैहन के खिलाफ। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर किस रैसलर्स के खिलाफ लडेंगे, लेकिन शो ऑफ शोज में देखना होगा कि अंडरटेकर का आखिरी ओप्पोनेंट कौन होगा। खैर, अंडरटेकर रैसलिंग की दुनिया के महान सुपरस्टार्स में से एक है, सभी सुपरस्टार इस दिग्गज को काफी पसंद करते है, देखना दिलचस्प होगा कि इस रैसलमेनिया मे अंडरटेकर के साथ क्या कमाल होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications