WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) को इस बार विंस मैकमैहन हॉल ऑफ फेम में शामिल करेंगे। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने इस बार स्मैकडाउन (SmackDown) के कमेंटेटर पैट मैकेफी के शो में हिस्सा लिया। शानदार इंटरव्यू विंस मैकमैहन ने यहां पर दिया। विंस मैकमैहन ने ही ऐलान किया कि वो अंडरटेकर को हॉल ऑफ फेम में शामिल करेंगे। ये बाद सुनकर फैंस जरूर खुश हुए होंगे। इस बात पर अब अंडरटेकर की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने ट्विटर के जरिए दी अपनी प्रतिक्रियाWWE ने कुछ दिन पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि इस साल हॉल ऑफ फेम में अंडरटकेर को शामिल किया जाएगा। अंडरटेकर ने ट्विटर के जरिए अब अपनी प्रतिक्रिया दी। अंडरटेकर ने कहा कि उन्हें विंस मैकमैहन हॉल ऑफ फेम में शामिल करेंगे और इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती है। अंडरटेकर इस दौरान काफी खुश नजर आए। अंडरटेकर ने कहा कि विंस मैकमैहन के अलावा ये खास काम कोई और नहीं कर सकता है।Undertaker@undertakerAfter over 30 years of long roads traveled, countless hours of TV, and one hell of a ride together… couldn’t think of anyone better to put me in the #WWEHOF than @VinceMcMahon. One final ride together, old-timer!!! twitter.com/wwe/status/149…WWE@WWEAs announced on The @PatMcAfeeShow, @VinceMcMahon will induct The @undertaker into the WWE Hall of Fame Class of 2022 on Friday, April 1. #WWEHOF wwe.com/shows/wwe-hall…4:04 AM · Mar 4, 2022138971758As announced on The @PatMcAfeeShow, @VinceMcMahon will induct The @undertaker into the WWE Hall of Fame Class of 2022 on Friday, April 1. #WWEHOF wwe.com/shows/wwe-hall…After over 30 years of long roads traveled, countless hours of TV, and one hell of a ride together… couldn’t think of anyone better to put me in the #WWEHOF than @VinceMcMahon. One final ride together, old-timer!!! twitter.com/wwe/status/149…विंस मैकमैहन और अंडरटेकर का रिश्ता काफी अच्छा रहा। WWE की सफलता के पीछे अंडरटेकर का भी बहुत बड़ा हाथ रहा। जब अंडरटेकर ने रिटायरमेंट लिया था तब विंस मैकमैहन भी भावुक हो गए थे। करीब 30 साल तक WWE में अंडरटेकर ने काम किया। अपने फैंस को खास अंदाज में अंडरटेकर ने हमेशा एंटरटेन किया। फैंस चाहते हैं कि अंडरटेकर को एक अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में वापसी करनी चाहिए। हालांकि ये चीज़ अब शायद फैंस को देखने को नहीं मिलेगी। अंडरटेकर खुद कह चुके हैं कि वो रिंग में अब वापसी नहीं करेंगे। बैकस्टेज जरूर वो कुछ समय बाद काम करते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर WWE को इससे काफी फायदा होगा। नए रेसलर्स को भी आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। WWE हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का आयोजन इस बार 1 अप्रैल को किया जाएगा। अंडरटेकर यहां पर नजर आएंगे और ये फैंस के लिए ऐतिहासिक पल होगा। इस पल का फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।