WWE में 4 साल पहले Roman Reigns की मदद करने के लिए दिग्गज ने की थी वापसी, दुश्मनों की हालत खराब करके चौंकाया

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस और द अंडरटेकर साथ में भी काम कर चुके हैं
WWE में रोमन रेंस और द अंडरटेकर साथ में भी काम कर चुके हैं

Roman Reigns & The Undertaker: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और द अंडरटेकर (The Undertaker) के बीच रेसलमेनिया (WrestleMania 33) में हुआ मैच सभी फैंस को जरूर याद होगा। इस मैच में रेंस को जीत मिली थी। इसके दो साल बाद रोमन को एक स्टोरीलाइन में मदद करने के लिए द अंडरटेकर आए थे। टेकर की वापसी शॉकिंग रही थी।

Ad

Raw के 24 जून 2019 के एपिसोड में शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर ने हैंडीकैप मैच में रोमन रेंस का सामना किया। मैच शुरू होते ही रेंस ने शेन पर हमला किया लेकिन ड्रू ने उन्हें धराशाई किया। रोमन ने मैकइंटायर को रिंग के बाहर किया और फिर मैकमैहन ने रोमन पर अटैक किया। बाद में रिंगसाइड पर दोनों हील स्टार्स ने रेंस की हालत खराब की।

youtube-cover
Ad

उन्होंने बिग डॉग को स्टील स्टेप्स में दे मारा और रिंग में लेकर आए। ड्रू ने रोमन पर सबमिशन लगाया और फिर शेन ने उनपर किक से हमला किया। मैकइंटायर ने इसी बीच रेंस पर क्लेमोर किक लगाई। शेन ने रोमन को नकल करते हुए स्पीयर लगाया और फिर ड्रू ने फिर से क्लेमोर किक लगाई। मैकमैहन अपना फिनिशर कोस्ट-टू-कोस्ट देने गए लेकिन अचानक लाइट बंद हुई।

द अंडरटेकर ने शेन पर चोकस्लैम लगाया और फिर मैकइंटायर को बिग बूट दिया। साथ ही जबरदस्त पंच देने के बाद क्लोथ्सलाइन देते हुए रिंग के बाहर किया। उन्होंने शेन मैकमैहन को भी रिंग के बाहर कर दिया। रोमन रेंस, द अंडरटेकर को देखकर चौंक गए। इसके बाद डेडमैन ने अपना सिग्नेचर पोज़ दिया। उनका थीम सॉन्ग बजा।

youtube-cover
Ad

WWE Extreme Rules 2019 में Roman Reigns और The Undertaker को मिली थी बड़ी जीत

रोमन रेंस और द अंडरटेकर ने टीम के तौर पर काम किया। Extreme Rules 2019 में अंडरटेकर ने रोमन रेंस के साथ मिलकर शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर का सामना किया। यह मैच काफी तगड़ा रहा। इस मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर ने बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा खुद को टॉप स्टार के रूप में साबित कर दिया था। इसके अलावा रोमन रेंस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।

अंतिम समय में अंडरटेकर ने शेन पर चोकस्लैम लगाया। ड्रू ने टेकर पर मूव लगाने की प्लानिंग की। हालांकि, रोमन ने काउंटर करके मैकइंटायर को स्पीयर दिया। रेंस ने शेन को अंडरटेकर को सौंप दिया। डेडमैन ने मैकमैहन पर टुम्बस्टोन पाइलड्राइवर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। मैच के बाद अंडरटेकर और रोमन रेंस ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications