क्या इस ब्रैंड में लौट रहे हैं अंडरटेकर?

WWE फैंस को अभी लगभग किसी भी चीज़ की कमी नहीं है, यहाँ ब्रॉक लैसनर से लेकर रैंडी ऑर्टन तक सभी बड़े स्टार्स एक्शन में दिख रहे है। लेकिन ब्रैंड स्पिलट होने के बाद से ही कई फैंस चर्चा कर रहे हैं की अंडरटेकर कहाँ हैं? 19 जुलाई को जब रॉ और स्मैकडाउन अलग हो रहे थे तब भी अंडरटेकर के बारे में कोई ज़िक्र नहीं हुआ। कुछ लोग कह रहे हैं की वो उस समय WWE से नाराज़ थे, तो कुछ के अनुसार वो रिटायर हो चुके हैं। सच्चाई किस बात में ये तो वक़्त आने पर ही पता चलेगा लेकिन एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार कहा जा रहा है की अंडरटेकर स्मैकडाउन में दिख सकते हैं। अंडरटेकर और शेन मैकमैहन को एक साथ बार में देखा गया, और यहाँ टेकर के बाल कलर्ड थे। आपको बता दें टेकर अपने बालों को तभी डाय करते हैं जब वो वापसी करने वाले होते हैं। टेकर की वाइफ मिशेल ने भी इन्स्टाग्रैम पर बस लिखा #ब्लू ब्रैंड। इस बात से कोई पक्के संकेत तो नहीं मिलते हैं की टेकर सही में स्मैकडाउन में लौट रहे हैं या नहीं। पर वो पहले भी इस ब्रैंड का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए कहा जा सकता है की टेकर जल्द ही स्मैकडाउन में दिख सकते हैं। शायद WWE ने टेकर के लिए समरस्लैम में कोई प्लैन सोचा हो। अगर ऐसा होता है निश्चित इस ये फैंस के लिए सबसे बड़ा सर्प्राइज़ होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications