WWE दिग्गज द अंडरटेकर का बड़ा खुलासा, बताया वो MMA में जाते तो विंस मैकमैहन का क्या रिएक्शन होता

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE में अंडरटेकर (Undertaker) ने तीन दशक तक काम किया था। MMA में भी एक बार काम करने के बारे में अंडरटेकर ने सोचा था। हालांकि ऐसा कभी नहीं हो पाया। पिछले साल अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया। अंडरटेकर और विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का रिश्ता हमेशा से काफी अच्छा रहा। अगर अंडरटेकर MMA में कदम रखते तो फिर विंस मैकमैहन का रिएक्शन क्या होता। इस बारे में खुद अंडरटेकर ने बड़ा खुलासा किया है।

Ad

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने MMA में जाने को लेकर दी अहम प्रतिक्रिया

Shan and RJ Radio Show में हाल ही में दिग्गज अंडरटेकर नजर आए। अंडरटेकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

ये बात करीब 15 साल पुरानी है जब मेरे दिमाग में ये ख्याल आया था। मैं UFC को हमेशा से पसंद करता आया हूं। मैं भी इसका टेस्ट लेना चाहता था। मैंने शुरूआत में बॉक्सिंग की थी। ऐसा कभी मुमकिन नहीं हो पाया। WWE के लिए हमेशा से मेरा प्यार रहा। जो भी मैंने किया उसका काफी मजा लिया। यहां मुझे अलग-अलग अंदाज में काम करने को मिला और इस वजह से ही शायद मैं वहां नहीं गया। विंस मैकमैहन भी इसका एक कारण रहे थे। विंस मैकमैहन इस आइडिया को मना नहीं करते। वो कहते कि जो आपको करना है आप कर सकते हैं। विंस का बैकग्राउंड कुछ अलग है। शायद इस वजह से भी वो मुझे वहां का टेस्ट नहीं लेने देते।

WrestleMania 36 में पिछले साल अंडरटेकर ने अपना अंतिम मैच लड़ा था। एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर की जीत हुई थी। इसके बाद पिछले साल Survivor Series में अंडरटेकर ने रेसलिंग से ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट ले लिया था। अब शायद अंडरटेकर कभी रिंग में नजर नहीं आएंगे। वो खुद कह चुके हैं कि उनका शरीर साथ नहीं देगा। कुछ समय बाद WWE बैकस्टेज में वो काम करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो नए सुपरस्टार्स को काफी मदद मिलेगी। अंडरटेकर भी ये काम जरूर अच्छे से करना चाहेंगे। अब देखना होगा वो इस चीज़ की शुरूआत कब करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications