WWE के ऊपर भड़के अंडरटेकर, हालिया प्रोडक्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

अंडरटेकर, विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच
अंडरटेकर, विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच

Joe Rogan's पॉडकास्ट को हाल ही में अंडरटेकर(Undertaker) ने अपना इंटरव्यू दिया। WWE के हालिया प्रोडक्ट को देखकर अंडरटेकर काफी गुस्से में यहां पर नजर आए। अंडरटेकर ने बताया कि फैंस को आनंद ना दिला पाने में किस तरह WWE को संघर्ष हो रहा है। अंडरटेकर ने कहा कि WWE को प्रोडक्ट्स में बहुत ही बदलाव की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

अंडरटेकर ने दिया बड़ा बयान

अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। मौजूदा दौर के सभी WWE सुपरस्टार्स के वो आइडल रहे हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

WWE के प्रोडक्ट का इसलिए फैंस मजा नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि कई चीजों में बदलाव की जरूरत है। और इसमें काफी सॉफ्ट चीजें करने की जरूरत है। चीजों को शानदार बनाने की बजाए उसमें और भी कई चीजें डाली जा रही है। मैंने कई लोगों को ये कहते सुना है लेकिन अब समय है कि उन्हें ये बात सुननी चाहिए।
'ट्वीट'
'ट्वीट'

अंडरटेकर ने इस बार काफी कड़ा बयान WWE प्रोडक्ट को लेकर दिया है। वैसे इस समय WWE के अंदर जो भी चीजें दिखाई जा रही है वो अरसदार नहीं है। फैंस को बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है। चीजों को काफी रिपीट किया जा रहा है। अंडरटेकर के अलावा कई दिग्गज इस चीज को लेकर पहले से बयान दे रहे हैं। WWE को अब लोगों की सुननी चाहिए।

ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

पिछले कुछ सालों से देखा जाए तो फैंस की उत्सुकता खत्म होते जा रही है। कोई भी ऐसी स्टोरीलाइन नजर नहीं आई जिसकी फैंस हमेशा बातें करें। इस वजह से ही व्यू्अरशिप काफी कम हो रही है। पिछले एक साल से रेड ब्रांड का हाल रेटिंग को लेकर बुरा चल रहा है। जब किसी बड़े सुपरस्टार की एंट्री होती है तभी रेटिंग बढ़ती है। इसके अलावा शोज में कोई भी ऐसी स्टोरीलाइऩ नहीं है जिसे लेकर फैंस चर्चा करते हों। अंडरटेकर ने जो बात कही है उसका ख्याल अब WWE को रखना चाहिए। अंडरटेकर को तीस सालों का अनुभव है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।