"WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को मेरी ऐतिहासिक WrestleMania स्ट्रीक को तोड़ना चाहिए था"

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) ने अपनी रेसलमेनिया (WrestleMania) स्ट्रीक को लेकर बड़ी बात इस बार की है। अंडरटेकर ने कहा कि उनकी ऐतिहासिक WrestleMania स्ट्रीक को रोमन रेंस (Roman Reigns) ने तोड़ना चाहिए था। WWE में अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक 21-0 की रही है और ब्रॉक लैसनर ने इसका अंत किया था। WrestleMania इतिहास में आजतक रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ही अंडरटेकर को हरा पाए है।

Ad

WrestleMania इतिहास में अभी तक WWE दिग्गज अंडरटेकर को सिर्फ दो सुपरस्टार्स ने हराया

WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक का अंत किया था। WrestleMania 33 में इसके बाद रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हराया था। The Dallas Morning News को हाल ही में अंडरटेकर ने अपना इंटरव्यू दिया। अपनी स्ट्रीक को लेकर उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर स्ट्रीक तोड़ने के लिए सही सुपरस्टार नहीं थे। ब्रॉक और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे नहीं पता कि ब्रॉक को इस जीत की जरूरत क्यों थी। लैसनर टॉप सुपरस्टार उस समय थे और उन्हें इस जीत की जरूरत नहीं थी। रोमन रेंस ने मुझे WrestleMania 33 में हराया था। मुझे लगता है कि ये काम उन्होंने पहले करना चाहिए था। अगर वो मेरी स्ट्रीक तोड़ते तो सही रहता। अगर रोमन रेंस ये काम करते तो शायद इस चीज़ की वेल्यू ज्यादा रहती।

कई दिग्गज ये बात कह चुके हैं कि रोमन रेंस को अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़नी चाहिए थी। अंडरटेकर की स्ट्रीक आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है। पहली बार अंडरटेकर ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्हें भी लगता है कि ये काम रोमन रेंस को करना चाहिए था। खैर रोमन रेंस इस समय कंपनी के टॉप हील सुपरस्टार है। फेस के रूप में रोमन रेंस को WWE ने बहुत पुश दिया। शायद इस वजह से अंडरटेकर को भी उन्होंने हराया था। रेंस को फेस के रूप में सफलता नहीं मिली। पिछले एक साल से वो हील कैरेक्टर निभा रहे हैं और ये रन उनका बहुत ही जबरदस्त चल रहा है। अंडरटेकर ने पिछले साल रिटायरमेंट ले लिया था। शायद अब वो रिंग में कभी नजर नहीं आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications