WrestleMania 33 में रॉ के किसी सुपरस्टार से हो सकता है अंडरटेकर का मुकाबला

Wrestling Observer डेव मैल्टजर ने हाल ही अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, रैसलमेनिया में अंडरटेेकर से मुकाबला करने वाले रैसलर की सूची रॉ रोस्टर में तैयार की गई हैै। ये भी हो सकता है कि, एजे स्टाइल्स, जॉन सीना और ब्रॉन स्ट्रोमैन के अलावा किसी और रैसलर से अंडरटेकर का मुकाबला हो सकता है। उम्मीद ये भी है कि, रॉ के किसी बड़े सुपरस्टार के साथ अब अंडरटेकर का रैसलमेनिया में आमना सामना हो सकता है। पिछले हफ्ते अंडरटेकर ने रॉ में आकर इस साल रॉयल रंबल में आने की घोषणा की थी। यहां ये भी देखा गया था कि, ब्रॉन स्ट्रोमैन ने उनकी घोषणा को काफी करीब से मॉनिटर में देखा था. फैंस ने अभी से रैसलमेनिया में अंडरटेकर के प्रतिद्वंदी का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। वैसे स्मैकडाउन के 900वें एपिसोड में जब अंडरटेकर वापस आए थे, तो कहा जा रहा था कि रैसलमेनिया 33 में स्मैकडाउन के ही किसी रैसलर के साथ वो फाइट करते हुए नजर आएंगे। अफवाहें ये भी थी कि, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अंडरटेकर का मुकाबला रैसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के साथ हो सकता है। जब जॉन सीना ने रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स को चैलेंंज किया था, तब लगा था कि इसके बाद अब अंडरटेकर और सीना का ड्रीम मैच रैसलमेनिया में हो सकता है। लेकिन इस प्लान को चेंज कर दिया गया। और अंडरटेकर ने स्मैकडाउन छोड़कर रॉ में आकर रॉयल रंबल में आने की घोषणा की। रॉयल रंबल के बाद से रोड टू रैसलमेनिया शुरू हो जाएगा। अंडरटेकर अब रॉयल रंबल में नजर आएंगे। इसके बाद उम्मीद ये की जा रही है कि, रैसलमेनिया में WWE ने उनके लिए कुछ खास प्लान किया है। रैसलमेनिया के बाद शायद अंडरटेकर रिटायरमेंट भी ले सकते है। रैसलमेनिया में अब कुछ ही महीने बचे है, और WWE के प्लान कभी भी चेंज हो जाते है। वैसे कुछ मैच है जो पहले से रैसलमेनिया के लिए तय माने जा रहे है: ब्रॉक लैसनर Vs गोल्डबर्ग सैथ रॉलिंस Vs ट्रिपल एच क्रिस जैरिको Vs केविन ओवंस रैंडी ऑर्टन Vs ब्रे वायट बिग शो Vs ओ'नील

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications