WWE Raw 25 पर अंडरटेकर ने रिटायरमेंट के संकेत दिए

रॉ की 25वीं सालगिरह में अंडरटेकर ने शिरकत की। रैसलमेनिया 33 के बाद पहली बार वो रिंग में नजर आए। अंडरटेकर ने उस खास अंदाज में यहां एंट्री नहीं की जैसे वो करते हैं। ना उनका कोई सिग्नेचर था और ना ही ट्रेडमार्क एंट्रेस। रिंग में आने के बाद अंडरटेकर ने फैंस को WWE में 25 सालों की रैसलिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ फाइट हुई। जिसमें स्टोन कोल्ड, केन, मिक फोली जैसे कई सुपरस्टार्स थे। कई से उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा था। अंत में अंडरटेकर ने कहा कि ये वो वक्त उन सभी सुपरस्टार्स के लिए जिन्होंने अभी तक मुझे फेस किया है। उन सब के लिए रेस्ट इन पीस। ये शब्द उन्होंने रिंग छोड़ने से पहले कहे। रैसलमेनिया 33 के बाद वो पहली बार टीवी में नजर आए हैं। रोमन रेंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।इसके बाद उन्होंने रिंग में अपना कोट और गलब्स उतार कर रख दिया था।

youtube-cover


कई फैंस का अब ये कहना है कि ये स्पीच उन्होंने इसलिए दी क्योंकि वो अब रिटायरमेंट ले लेंगे। हालांकि अभी भी अफवाहें ये सामने आ रही है कि रैसलमेनिया 34 में उनका मुकाबला जॉन सीना के साथ होगा। जिसकी वजह से अभी भी उनके रिटायरमेंट को लेकर असमंजस बना हुआ हैं।

कई फैंस को उम्मीद है कि जॉन सीना और अंडरटेकर का मैच रैसलमेनिया में होगा। और ये एक ड्रीम मैच होगा। लेकिन इस रॉ में ना तो जॉन सीना की तरफ से कुछ हुआ ना ही अंडरटेकर की तरफ से। जॉन सीना ने जहां इलियास सैमसन का सामना किया तो वहीं अंडरटेकर ने स्पीच दे कर फैंस को और सोचने पर छोड़ दिया।
अंडरटेकर ने जो कहा उसका मतलब अभी भी साफ नहीं हो पाया है लेकिन इसका मतलब ये नजर आ रहा है कि रैसलमेनिया 33 के बाद जो उनके रिटायरमेंट को लेकर बात चल रही थी वो अभी खत्म नहीं हुआ है। यानि की वो अभी WWE में और नजर आएंगे। अगले हफ्ते रॉयल रंबल का आयोजन होगा। शायद वहां अंडरटेकर सरप्राइज एंट्री ले सकते हैं। और उसके बाद फिर रैसलमेनिया के लिए जा सकते हैं।