Roman Reigns की गैरमौजूदगी में उनके भाइयों के ऊपर पूर्व चैंपियन ने किया 'जानलेवा' हमला, WWE SmackDown में मिली हार का लिया बदला

Pankaj
WWE SmackDown में द उसोज़ के ऊपर हुआ अटैक
WWE SmackDown में द उसोज़ के ऊपर हुआ अटैक

The Usos: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही शानदार रहा। अच्छे सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले। शुरूआत में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और शेमस (Sheamus) के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। WWE ने इस मैच का ऐलान पहले ही कर दिया था। ये मैच बहुत ही जबरदस्त रहा था।

इस मुकाबले में द ब्लडलाइन और ब्रॉलिंग ब्रूट्स के बीच ब्रॉल भी देखने को मिला। द उसोज़ ने यहां पर अंत में चीटिंग की। जिमी ने रेफरी का ध्यान भटकाया और जे ने शेमस को सुपरकिक मार दी। इसका फायदा सैमी ने उठाया और रोलअप के जरिए जीत हासिल कर ली।

WWE दिग्गज शेमस ने द उसोज़ के ऊपर किया अटैक

खैर जिमी और जे उसो को इसकी सजा भी बाद में मिली। बैकस्टेज दोनों के ऊपर शेमस ने अटैक किया। उस दौरान द उसोज़ के साथ सैमी और सोलो सिकोआ मौजूद नहीं थे। द ब्लडलाइन और ब्रॉलिंग ब्रूट्स की राइवलरी पिछले कुछ समय से चल रही है। पिछले हफ्ते WWE Survivor Series WarGames 2022 में भी दोनोंं टीम्स के बीच वॉरगेम्स मुकाबला हुआ था। इस मैच में द ब्लडलाइन ने जीत हासिल की। ब्लडलाइन की तरफ से सैमी ज़ेन और जे उसो ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे पहले WWE Crown Jewel में द उसोज़ ने अपनी चैंपियनशिप को बुच और रिज हॉलैंड के खिलाफ डिफेंड किया था।

रोमन रेंस भी इस बार शो में मौजूद नहीं थे। अब इनकी राइवलरी बहुत शानदार हो गई है। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत ही बवाल देखने को मिलेगा। मैकइंटायर और शेमस का मुकाबला अगले हफ्ते द उसोज़ के साथ होगा। इस मैच में भी मजा आएगा। फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

WWE का अगला इवेंट Royal Rumble 2023 होगा। इसे लेकर भी अब WWE फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। इस इवेंट में द उसोज़ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। अब देखना होगा कि इन्हें कौन चुनौती देगा। कुछ भी हो लेकिन आने वाले वीकली शोज बहुत ही मजेदार होंगे। बहुत सरप्राइज फैंस को देखने को मिलेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।