WWE SmackDown में इस हफ्ते Roman Reigns के भाई रचेंगे इतिहास, चैंपियनशिप मुकाबले से पहले भरी हुंकार

Pankaj
WWE SmackDown में होगा बहुत बड़ा मुकाबला
WWE SmackDown में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

The Usos: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार होगा। द उसोज (The Usos) अपनी चैंपियनशिप को कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston) और जेवियर वुड्स (Xavier Woods) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले से पहले द उसोज ने सोशल मीडिया पर एक मजबूत स्टेटमेंट भी दे दिया है।

द उसोज और न्यू डे के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। द उसोज ने चैंपियनशिप रिटेन कर ली तो फिर वो इतिहास रच देंगे। इस मैच के जीतने के बाद वो WWE इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक चैंपियंस बने रहने का रिकॉर्ड कायम कर देंगे। इस समय ये रिकॉर्ड न्यू डे के पास है। न्यू डे 483 तक चैंपियंस रहे थे। Raw में इन दोनों टीम्स के बीच इस बार बवाल हुआ था। इसके बाद सिक्स मैन टैग टीम मैच भी हुआ था। इसमें मैट रिडल और सोलो सिकोआ भी शामिल थे।

अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज ने ट्विटर पर दिया बहुत बड़ा बयान

द उसोज ने ट्विटर के जरिए कहा कि इस हफ्ते WWE SmackDown में वो इतिहास रचेंगे। इस समय जिमी और जे उसो जबरदस्त काम कर रहे हैं। The Bloodline की वजह से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है। रोमन रेंस इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। जिमी और जे ने रोमन रेंस का भी अच्छा साथ अभी तक निभाया।

द उसोज ने अभी तक अपनी चैंपियनशिप को खास अंदाज में डिफेंड किया। जिमी और जे की केमिस्ट्री शानदार रही। कंपनी ने भी अच्छा पुश उसोज को दिया। इसका फायदा उन्होंने उठाया। इस हफ्ते मुकाबला बहुत ही तगड़ा होगा। कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स भी चैंपियनशिप जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों के पास शायद ये अंतिम मौका भी होगा। WWE ने जरूर इस मैच के लिए कोई ना कोई सरप्राइज भी प्लान किया होगा। सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ इस मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं। आप सभी को पता है कि जे उसो और सैमी के बीच अभी तक तकरार चल रही है। दोनों का मामला भी यहां से आगे बढ़ेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links