Roman Reigns को धोखा देने के बाद WWE के बड़े इवेंट में The Usos ने अचानक मारी एंट्री, अंतिम सेकेंड में मैच में जोड़ा गया

Pankaj
WWE SmackDown में हुई थी बड़ी घटना
WWE SmackDown में हुई थी बड़ी घटना

Roman Reigns: इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा देने के बाद द उसोज़ (The Usos) पहली बार किसी इवेंट में नज़र आए। फैंस को चौंकाकर उन्हें अंतिम सेकेंड में एक मैच में जोड़ा गया।

SmackDown में इस हफ्ते एक जबरदस्त सैगमेंट हुआ। जे उसो ने रेंस के ऊपर टर्न लेते हुए उन्हें जबरदस्त सुपरकिक मारी। सोलो सिकोआ को भी जे और जिमी ने धराशाई कर दिया। रेंस ने कमबैक करना चाहा लेकिन दोनों ने उन्हें भी डबल सुपरकिक मार दी।

चार्ल्सटन में हुए WWE सुपरशो में एडम पीयर्स ने सभी को चौंका दिया। दरअसल यहां पर सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को अल्फा अकादमी और वाइकिंग रेडर्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले थे। अंतिम समय में इस मुकाबले में बदलाव कर दिया गया और इसे 8 मैन टैग टीम मैच कर दिया गया। एडम पीयर्स ने मैच में द उसोज़ को भी जोड़ दिया। मैच अच्छा रहा और अंत में सैमी और केविन ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

द उसोज़ का जलवा इस समय चल रहा है। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने कमाल दिखाया था। उन्होंने रोमन रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। रोमन और सोलो सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने रेंस को धोखा दे दिया। अच्छी बात ये है कि सोलो सिकोआ पूरी तरह रेंस का साथ दे रहे हैं।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns की जीत होगी?

Money in the Bank 2023 में भी तगड़ा मैच फैंस को देखने को मिलेगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। कंपनी ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। मुकाबले में तगड़ा एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में आगे और भी मजा फैंस को आएगा। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now