WWE Smackdown टैग टीम चैंपियंस द उसोज (The Usos) ने WWE में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जिमी और जे उसो ने पिछले कुछ सालों से अच्छा काम किया है। ब्लू ब्रांड में लगातार वो नजर आ रहे हैं और मेन इवेंट में भी वो हिस्सा लेते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ आने के बाद द उसोज को काफी फायदा हुआ। पिछले एक साल में कभी भी पीछे मुड़कर द उसोज ने नहीं देखा। WWE Smackdown टैग टीम चैंपियंस द उसोज ने अभी तक जबरदस्त काम कियाद उसोज ने इस बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियंस बने रहने का रिकॉर्ड अब द उसोज के नाम हो गया है। SmackDown टैग टीम चैंपियंस के रूप में द उसोज को 187 दिन से ज्यादा हो गए। साल 2017 में 182 दिन तक द उसोज चैंपियन रहे थे। Hell in A Cell इवेंट से WrestleMania 34 तक उनका ये चैंपियनशिप रन चला था। Money in the Bank 2021 में द उसोज ने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद से द उसोज का चैंपियनशिप रन जबरदस्त रहा। कई बड़े मौकों पर द उसोज ने अभी तक अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की है। इस दौरान न्यू डे के साथ भी द उसोज की राइवलरी काफी शानदार रही। WWE@WWEThe Ones are kicking off #SmackDown RIGHT NOW on @FOXTV! @WWEUsos6:34 AM · Jan 22, 20221689312The Ones are kicking off #SmackDown RIGHT NOW on @FOXTV! @WWEUsos https://t.co/DpWTZDMLHIRoyal Rumble 2022 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच में द उसोज की दखलअंदाजी नहीं रहेगी और ना ही वो रिंगकॉर्नर पर रहेंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में द उसोज का मुकाबला केेविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। सैथ रॉलिंस के ऊपर अंत में रोमन रेंस ने अटैक कर दिया था। DQ के जरिए सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस की इस मैच मैच में जीत हुई। शर्त के अनुसार Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाले मैच में द उसोज नजर नहीं आएंगे।कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Royal Rumble 2022 में इस बार रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी। सैथ रॉलिंस WWE के नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर द उसोज को भी झटका लगेगा।