WWE NXT द्वारा आयोजित Halloween Havoc एपिसोड में इस हफ्ते फैंस को कई बड़े सरप्राइज मिले। सबसे बड़ा सरप्राइज सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के रूप में फैंस को मिला। सिकोआ का लंबे इंतजार के बाद NXT में डेब्यू हो गया। आपको बता दें रोमन रेंस के कजिन भाई और द उसोज के छोटे भाई सोलो सिकोआ हैं। इस खबर के बाद सभी फैंस खुश नजर आए। द उसोज (The Usos) ने भी अपने छोटे भाई के डेब्यू पर प्रतिक्रिया दी है। WWE NXT@WWENXT👀#WWENXT #HalloweenHavoc6:42 AM · Oct 20, 20211483244👀#WWENXT #HalloweenHavoc https://t.co/7m0bW0qO0aWWE सुपरस्टार जिमी उसो और जे उसो ने दी अपनी प्रतिक्रियावैसे पिछले हफ्ते ही कई रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि Halloween Havoc एपिसोड में सोलो सिकोआ का डेब्यू होगा। WWE ने आखिरकार फैंस को बड़ा सरप्राइज इस हफ्ते दिया। जिमी उसो और जे उसो इस समय ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस के साथ जबरदस्त काम कर रहे हैं। दोनों के पास टैग टीम चैंपियनशिप भी है। अपने भाई के डेब्यू पर दोनों खुश नजर आए। ट्विटर पर द उसोज ने एक ब्लड का इमोजी कैप्शन में दिया।The Usos@WWEUsos🩸 twitter.com/wwenxt/status/…WWE NXT@WWENXT✅Show up.✅Make an impact. He is @WWESoloSikoa. #WWENXT #HalloweenHavoc6:51 AM · Oct 27, 20215660695✅Show up.✅Make an impact. He is @WWESoloSikoa. #WWENXT #HalloweenHavoc https://t.co/dSQiivHIPw🩸 twitter.com/wwenxt/status/…NXT के इस शो में एलए नाइट और वॉलर वैम्पायर के कॉस्टयूम में नजर आए थे। सिकोआ ने इस दौरान अपना डेब्यू किया और वॉलर को धराशाई कर दिया। ये देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। सिकोआ की मेन रोस्टर में भी जल्द एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर वो ब्लडलाइन के साथ ब्लू ब्रांड में जुड़ जाएंगे। फैंस भी ये चीज देखना चाहते हैं। द ब्लडलाइन का इस समय WWE में जलवा चल रहा है। रोमन रेंस इसके लीडर हैं और द उसोज ने उनका अच्छा साथ निभाया है। द उसोज अपने भाई के डेब्यू पर जश्न मना रहे होंगे। द उसोज भी चाहते होंगे कि जल्द ही सिकोआ की मेन रोस्टर में एंट्री हो। द उसोज की स्टाइल में ही इस बार सिकोआ नजर आए। मेन रोस्टर में अगर सिकोआ आएंगे तो फिर रेंस का ग्रुप और भी तगड़ा हो जाएगा। रोमन रेंस की बादशाहत पिछले एक साल से WWE में चल रही है। अब देखना होगा कि NXT ब्रांड में सिकोआ किस अंदाज में नजर आएंगे।