The Usos: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते द उसोज़ (The Usos) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की हालत खराब की थी। अब उसोज़ ने रेंस को खास संदेश भी भेजा है। SmackDown के मेन इवेंट में वो हुआ जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। जे उसो ने सभी को चौंकाते हुए रेंस को जबरदस्त किक मार दी। उन्होंने बता दिया कि वो अपने भाई जिमी उसो की तरफ रहेंगे। सोलो सिकोआ को भी दोनों भाइयों ने धराशाई कर दिया। रेंस को अंत में जिमी और जे ने जबरदस्त डबल सुपरकिक लगाई। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। पॉल हेमन भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। द उसोज़ ने ट्विटर पर रेंस को एक बोल्ड मैसेज भेजा, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अपने कजिन को धोखा नहीं दिया और बल्कि वो इसके हकदार थे।The Usos@WWEUsosIt’s not “Betrayal”…If you deserved it…#WeTheRealOnes3389635WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns के ऊपर हुआ था हमलाWWE Night of Champions 2023 में जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी। इसके बाद से ही असली कहानी शुरू हुई थी। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फिर जिमी उसो को सोलो सिकोआ ने समोअन स्पाइक लगा दिया था। जिमी उसो ने गलती से जे उसो को किक भी मार दी थी। पिछले हफ्ते भी कई बार ऐसा लगा कि रोमन का साथ अंत में जे उसो देंगे। रेंस ने भी जे को जिमी के प्रति बहुत भड़काया। हालांकि अंत में रेंस को सफलता नहीं मिली। जे ने अपने भाई के साथ जाने का फैसला किया। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब और भी मजेदार हो गई है। Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। कंपनी ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। अब इस मैच का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज भी प्लान किया होगा। रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। The Usos@WWEUsosLFG🩸#WeTheRealOnes194632167WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।