"हमने हमेशा रोमन की मदद की लेकिन फिर भी लोगों ने हमें पसंद नहीं किया"

WWE में कुछ भी काफी तेज़ी से बदल सकता है, एक स्टार रातों रात विलन से हीरो बन सकता है, और वहीं लोगों के बीच में बेबीफेस रहने वाले स्टार्स भी हील का रूप ले सकते है। स्मैकडाउन में अगर बात द उसोस की करें तो वो भी अब हीरो से विलन बनते जा रहे हैं। वो कई सालों से बेबीफेस थे, लेकिन सही में उन्हे लोग ज़्यादा पसंद नहीं कर रहे थे। दूसरी ओर उन्हे इस अच्छे रोल की वजह से टाइटल जीतने के मौके नहीं मिले। ब्रैंड स्पिलट के बाद अब डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन ने इस टीम का एक अलग ही मेकअप कर दिया है। अब वो काफी अलग दिख रहे हैं। माइकल कोल के साथ एक इंटरव्यू में भी इस टीम ने अपना एक नया अवतार दिखाया। कोल ने जब इन से पूछा की क्या ये दोनों जो भी कर रहे हैं उसमें रोमन रेन्स की कोई भूमिका है? इस पर जिमी उसो ने कहा,"हाँ, रॉ में लोग रोमन को बू किया करते थे, हम जब रोमन की मदद करने आते थे, तो लोग हमें भी बू किया करते थे। इसी वजह से हमने अपने रास्ते अलग करने का विचार कर लिया है, अब हमें कोई प्यार करे या नफरत लेकिन हमें बस अपना ही काम करना है।" अभी स्मैकडाउन में हीथ स्लेटर और रायनो WWE टैग टीम चैम्पियंस हैं, और नो मर्सी में द उसोस का सामना इन दोनों से चैंपियनशिप के लिए होगा। इस बात की भी पूरी उम्मीद है की जिमी और जे यहाँ कुछ ना कुछ बेईमानी ज़रूर करेंगे। क्योंकि ये लोग खुद कह चुके हैं की इन्हे अब कुछ भी करके चैम्पियन बनना है।

youtube-cover