Vince McMahon के चहेते Superstar ने उनके रिटायरमेंट के बाद WWE में आए बदलाव को लेकर किया खुलासा

Pankaj
WWE के फेमस सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
WWE के फेमस सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

कुछ दिन पहले WWE से विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने रिटायरमेंट ले लिया। पिछले छह महीने में विंस मैकमैहन ने WWE सुपरस्टार थ्योरी (Theory) को बहुत पुश दिया। खुद उन्होंने थ्योरी के साथ सैगमेंट्स पर काम किया। अब विंस मैकमैहन के जाने के बाद WWE की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई है। WWE में अब बदलाव होने शुरू हो गए है। थ्योरी को भी ये महसूस हो रहा है और इस पर उन्होंने अपनी खास प्रतिक्रिया भी दी है।

Ad

WWE सुपरस्टार थ्योरी ने विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच को लेकर दी खास प्रतिक्रिया

WWE में साल 2022 अभी तक थ्योरी के लिए अच्छा रहा है। लगातार वो WWE टीवी पर नजर आए। WrestleMania 38 में उनका बड़ा मुकाबला हुआ। यूएस चैंपियन भी वो बने। इसके बाद मनी इन द बैंक का कॉन्ट्रैक्ट भी उन्होंने हासिल किया। कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बाद लगातार वो दोनों ब्रांड्स में नजर आ रहे हैं। SummerSlam 2022 में भी उन्होंने ब्रीफकेस कैश-इन करने की कोशिश की थी लेकिन ब्रॉक लैसनर ने उन्हें एफ-5 दे दिया था। इसके बाद भी वो लगातार रोमन रेंस के ऊपर चांस ले रहे हैं। TMZ को हाल ही में थ्योरी ने अपना इंटरव्यू दिया और उन्होंने कहा,

ट्रिपल एच का दिमाग बहुत तेज है। उनका क्रिएटिव माइंड है। मुझे उनके काम करने का तरीका बहुत पसंद है। ट्रिपल एच हमेशा कहते हैं कि विंस मैकमैहन की जगह पूरी करना बहुत मुश्किल होगा। ये बात उनकी बिल्कुल सही है। विंस मैकमैहन की जगह कोई नहीं भर सकता है। अब मुझे लगता है कि काम करने में काफी मजा आएगा और सभी को फ्रीडम मिलेगी। कई नई चीजें अब देखने को मिलेंगी।
Ad

थ्योरी का पुश अब आगे जारी रहेगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। उनके पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी है। अब देखना होगा कि WWE द्वारा इसके कैश-इन की प्रक्रिया आगे कैसे रखी जाएगी। ट्रिपल एच अब इस बात पर बड़ा निर्णय आने वाले समय में ले सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications