Theory: WWE सुपरस्टार थ्योरी (Theory) इस समय चर्चा का विषय बने हैं। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने उन्हें तगड़ा पुश दिया था और मौजूदा समय में उनके पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी है। इसका मतलब साफ है कि आगे जाकर वो चैंपियन बन सकते हैं। खैर आपको याद होगा पहले थ्योरी का नाम ऑस्टिन थ्योरी था। इसके बाद रेसलमेनिया (WrestleMania) के टाइम पर उनका आगे का नाम हटा दिया गया। अब उन्हें सिर्फ थ्योरी कहा जाता है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार एक फिर उनके नाम में बदलाव किया गया है। यानी की अब फिर से उन्हें ऑस्टिन थ्योरी कहा जाएगा।WWE सुपरस्टार थ्योरी के नाम में फिर से होगा बदलावPWInsider की मौजूदा रिपोर्ट में इस बात को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। इस वीकेंड होने वाले लाइव इवेंट्स में थ्योरी को उनके पूरे नाम के साथ एडवर्टाइज किया जा रहा है। हालांकि ये बात अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। शायद ये बदलाव क्रिएटिव टीम द्वारा किया जा रहा होगा। अब विंस मैकमैहन रिटायर हो चुके हैं तो फिर बदलाव जरूर हो सकता है। वैसे भी इस समय ब्लू ब्रांड और रेड ब्रांड के एपिसोड में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postदरअसल नाम में बदलाव थ्योरी का ही नहीं किया गया बल्कि मेन रोस्टर में आए कुछ अन्य सुपरस्टार्स का भी किया गया। इन सुपरस्टार्स का आगे का नाम हटा दिया गया था। अब रेड ब्रांड के एपिसोड में ये बात क्लियर हो जाएगी की थ्योरी के नाम में बदलाव हुआ है या नहींं। वो वहां किस नाम से नजर आएंगे ये देखने वाली बात होगी।थ्योरी इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को लेकर WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है ये भी देखना होगा। अभी तक तो कोई भी प्लानिंग उनके लिए सामने नहीं आई है। ये बात जरूर है कि वो दोनों ब्रांड्स में अब नजर आते हैं और इससे उन्हें फायदा मिल रहा है। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।