WWE ने अपनी वेबसाइट पर नई वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने WWE चैंपियनशिप के फ्यूचर की एक झलक पेश की। WWE चैंपियनशिप की शुरुआत 1963 में हुई थी और बद्दी रोजर्स पहले चैम्पियन थे। Is it only a matter of time before one of these five @WWE Superstars captures either the #UniversalChampionship or #WWETitle? @WWEGraves pic.twitter.com/D8nG9Z4QyI — WWE (@WWE) 14 April 2017 रैंडी ऑर्टन WWE चैम्पियन बनने वाले सबसे युवा सुपरस्टार है, उन्होंने यह कारनामा 24 साल की उम्र में किया था। इसके साथ ही विंस मैकमैहन WWE टाइटल जीतने वाले सबसे उम्र वाले सुपरस्टार थे, विंस 54 साल की उम्र में पहली बार चैम्पियन बने थे। WWE ने WWE.com पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने आने वाले WWE चैम्पियंस की ओर इशारा किया। इस वीडियो में 5 WWE सुपरस्टार्स दिखाए गए, जोकि फ्यूचर में WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं। नज़र डालिए उन 5 सुपरस्टार्स पर जो आने वाले समय में WWE चैम्पियन बन सकते हैं: सैमी जेन बैरन कोर्बिन सिजेरो समोआ जो शिंस्के नाकामुरा हाल में स्मैकडाउन और रॉ में हुए सुपरस्टार शेक के बाद काफी चीजें बदल गई है और आने वाले हफ्तों में WWE में बड़ा तूफान सा आ सकता है और फैंस को ऐसी स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है, जिससे यह नाम चैम्पियन बन सके। इस वीडियो में शामिल हर एक सुपरस्टार चैम्पियन बनने का हकदार है और उन्हें WWE चैम्पियन के लिए गंभीरता से लेना चाहिए। कंपनी अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है और नए टैलंट अपनी पहचान बनाने को देख रहे हैं और वो WWE वेट्रन को चैलेंज कर रहे हैं। बैरन कोर्बिन ने पिछले कुछ समय में अपने अंदर काफी बदलाव लाया है, तो सैमी जेन ने सबको हमेशा प्रभावित ही किया है। जेन के चैम्पियन बनने से WWE यूनिवर्स के लिए खुशी का मौका डबल होगा। नाकामुरा, समोआ जो और सिजेरो ने खुद को रिंग के अंदर साबित किया है और उन्हें इसका फल भी मिलना चाहिए। मौजूदा समय में ब्रॉक लैसनर रॉ में यूनिवर्सल चैम्पियन है, तो रैंडी ऑर्टन स्मैकडाउन में WWE चैम्पियन है।