WWE के इतिहास में आज का दिन: 10 फरवरी 2017

WWE हमेशा ही फैंस को एडी गुरेरो के बारे में याद दिलाती रही है, जोकि उस समय इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे, जब वो स्मैकडाउन के मेन इवेंट का हिस्सा थे। यह सब सोचते है कि अगर उनकी डैथ इतनी कम उम्र में नहीं हुई होती, तो वो कितना कुछ पा सकते थे। आज के दिन में क्या है खास में हम आज बात करेंगे उन दो लैजेंड्स के बारे में, जो कभी WWE या WCW चैम्पियन तो नहीं बन पाए, लेकिन उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें हमेशा ही याद किया जाएगा। तो आइए नज़र डालिए क्या है आज के दिन में खास:

Ad

1- मिस्टर परफेक्ट की मृत्यु- 10 फरवरी 2003

youtube-cover
Ad

कर्ट हेनिंग, ओवन हार्ट और रेजर रैमन के साथ उन महानतम रैसलिंग ग्रेट में आते है, जो कभी WWE चैम्पियन नहीं बन पाए। हालांकि कर्ट ने अपनी जिंदगी में कई ज्यादा चैंपियनशिप जीती हैं। AWA से करियर की शुरुआत करने वाले हेनिंग 1988 में WWE से जुडने के बाद एक साल तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया था और इस बीच वो आईसी चैम्पियन भी बने, साथ में उन्होंने 2002 में हुए रॉयल रंबल मैच में भी हिस्सा लिया और टॉप 3 तक पहुंचे। हालांकि 2003 में 44 साल की उम्र में वो होटल के रूम में मृत पाए गए। उन्हें 2007 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

2- डेविड वॉन एरिक की डैथ- 10 फरवरी 1984

youtube-cover
Ad

डेविड एरिक ने 17 साल की उम्र में रैसलिंग करियर का पहला मैच लड़ा और उसी साल उन्होंने लैजेंड्री हार्ले रेस का सामना किया था। डेविड ने हारले रेस को नॉन टाइटल मैच में हराया, इसके अलावा उन्होंने रिक फ्लेयर को हराकर NWA चैंपियनशिप को जीता। हालांकि 25 साल की उम्र में ऑल जापान प्रो रैसलिंग के साथ टूर करते हुए, वो टोक्यो में मृत पाए गए, लेकिन उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। उनके घरवालों के मुताबिक उनकी डैथ हार्ट अटैक से हुई थी।

3- फ्लेयर का WWE में आखिरी मैच- 10 फरवरी 1993

youtube-cover
Ad

WWE ने रिक फ्लेयर को 90 के दशक में दोबारा साइन किया, ताकि वो होगन Vs फ्लेयर के ड्रीम मैच को कराया जा सके, लेकिन यह मैच कभी हो ही नहीं पाया। इसके पीछे का कारण यह है कि फ्लेयर WWE में अपने किरदार से खुश नहीं थे। जनवरी 1993 में उन्होंने WWE में टीवी के सामने आखिरी मैच मिस्टर परफेक्ट के खिलाफ लडा और उसके बाद उन्होंने WWE को छोड़ दिया, लेकिन WWE में उनका आखिरी मैच 10 फरवरी को WWE ब्रेट हार्ट के खिलाफ था। फ्लेयर 2002 में WWE में वापिस आ गए थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications