भले ही केविन ओवंस और क्रिस जैरिको आज के टाइम पर WWE में सबसे अच्छे दोस्त हों, लेकिन इनका पिछला रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं रहा है। ये पहले एक दूसरे के दुश्मन थे।
आज के ही दिन केविन ओवंस ने अपना सफर की शुरूआत करते हुए NXT का खिताब अपने नाम किया था। केविन ओवंस ने सैमी जेन को हराया था।
इसके अलावा जैरिको ने भी इसी दिन टाइटल अपने नाम किया था।
#1 केविन ओवंस ने NXT टाइटल जीता था: 11th फरवरी 2015
NXT ने केविन ओवंस और सैमी जेन के बीच की लड़ाई को बहुत अच्छे से आगे बढ़ाया है। इन दोनोें की स्टोरीलाइन यहीं से आगे बढ़ी। जेन ने आंद्रे नेविल को हराकर NXT टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद 11 फरवरी 2015 को सैमी जेन का मुकाबला केविन ओवंस से हुआ था। बहुत से लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि ये मैच सैमी जेन जीत जाएंगे।
लेकिन मैच में सब कुछ उल्टा ही हुआ। केविन ओवंस के वार से सैमी जेन बच नहीं पाए। और उन्होंने सैमी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। टैक्निकल नॉकआउट में केविन ओवंस को विजेता घोषित किया गया था। इसके बाद केविन ओवंस ने जॉन सीना को सीधे WWE में टक्कर दी थी।
Published 11 Feb 2017, 15:47 IST