प्रो रैसलिंग इतिहास में आज का दिन: 15 मार्च 2017

brother-nero-broken-matt-hardy-1484632700-800-1489468094-800

ग्रैंडस्लैम चैंपियनशिप का मतलब जिस रैसलर ने एक प्रोमोशन में हर एक चैंपियनशिप पर कब्जा किया हो। एक प्रोमोशन में नई चैंपियनशिप के आने से कई चैंपियनशिप का वो वजूद नहीं रहता, इसी वजह से एक रैसलर के लिए ग्रैंडस्लैम को पूरा करना एक मुश्किल काम होता है। , लेकिन एजे स्टाइल्स TNA में 14 साल रहे और उन्होंने कंपनी में उपलब्ध हर एक चैंपियनशिप को अपने नाम किया। यहाँ तक की वो TNA इतिहास के पहले ग्रैंडस्लैम चैम्पियन भी थे। यह कारनामा उन्होंने आज से 8 साल पहले बुकर टी के खिलाफ हासिल किया था। TNA के अंदर TNA वर्ल्ड टाइटल, TNA टैग टीम टाइटल, एक्स डिवीजन टाइटल और ग्लोबल टाइटल है। स्टाइल्स के अलावा यह मुकाम समाओ जो, एरिक यंग और एबिस ने भी हासिल किया है।

Ad
आइए नज़र डालते है आज के दिन क्या-2 खास हुआ:
Ad

1- जैफ हार्डी के घर में आग: 15 मार्च 2008

WWE के अपने अंतिम दिनों में जैफ हार्डी को निजी तौर पर काफी कुछ चीजों का सामना करना पड़ा था और 15 मार्च 2008 को नॉर्थ कैरोलिना में उनके घर में आग लग गई। जैफ को ना सिर्फ अपने घर से हाथ धोना पड़ा, बल्कि उनका डॉग भी आग का शिकार बन गया। जैफ के भाई मैट ने घर में आग को सबसे पहले देखा, लेकिन जब तक वो घर पहुंचे हालात उनके हाथ से बेकाबू हो गए। जैफ उस समय वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन के कारण दूसरी बार सस्पेंड हो रखे थे। उस हादसे को इवेंट में बदलकर रैसलमेनिया में दोनों भाइयों के बीच मैच देखने को मिला।

2- मार्टी जैनेटी का स्मैकडाउन में डैब्यू: 15 मार्च 2005

marty_jannetty_bio-1489468321-800
मार्टी हैनेटी को 90 के दशक की शुरुआत में काफी सफलता मिली और शॉन माइकल्स के साथ टैग टीम पार्टनर भी थे। जैनेटी का सिंगल्स करियर काफी सफल रहा और उन्होंने शॉन माइकल्स को हराकर आईसी चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि अपने करियर को किसी भी दिशा में ना जाते हुए देख जैनेटी ने 1996 में WWE को छोड़ दिया।उसके बाद वो रैसलमेनिया 21 के समय शॉन माइकल्स और कर्ट एंगल के मैच को हाइप करने के लिए आए। एंगल ने यह बात कही की माइकल्स को जितना कुछ भी आता है, वो उन्हें जैनेटी ने सिखाया है और अब वो जैनेटी को टैप कराना सिखाएँगे। इसके बाद एंगल ने जैनेटी को स्मैकडाउन के 15 मार्च के एपिसोड में चैलेंज किया। एंगल ने अपने वादे को पूरा करते हुए जैनेटी को टैप कराया और उसके बाद उन्होंने मेनिया में माइकल्स को भी टैप कराया।
Ad

3- एजे स्टाइल्स TNA के पहले ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बने: 15 मार्च 2009

ajstyles-730x356-1489468291-800

एजे स्टाइल्स ने TNA के अंदर 14 साल के करियर के दौरान उन्होंने एक चैम्पियनशिप कर कब्जा किया। स्टाइल्स NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन, NWA टैग टीम चैम्पियन और एक्स डिवीजन चैम्पियन भी बने। 15 मार्च 2009 को डेस्टिनेशन एक्स पीपीवी में स्टाइल्स ने TNA लैजेंड्स चैंपियनशिप अपने नाम की और वो यह मुकाम हासिल करने वाले पहले सुपरस्टार भी बने।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications