बिल गोल्डबर्ग WCW आइकॉन होंगे, लेकिन वो उस लय को WWE में बरकरार नहीं रख पाए। वो अभी भी WWE में एक भी मैच में नहीं हारे है और साथ में वो बार के WWE चैम्पियन भी है। गोल्डबर्ग ने आज ही के दिन 13 साल पहले WWE के साथ सबसे पहला करार किया।
गोल्डबर्ग ने कंपनी में एक साल समय बिताया और उन्होंने रैसलमेनिया 20 के बाद कंपनी को छोड़ दिया। गोल्डबर्ग के अलावा आज ही के दिन एक और लैजेंड अंडरटेकर का भी जन्म हुआ था।
Ad
1- गोल्डबर्ग का WWE के साथ करार- 24 मार्च 2003
Ad
Trending
Ad
बिल गोल्डबर्ग ने WCW में काफी नाम कमाया, लेकिन उन्होंने WCW खत्म होने के बाद WWE के साथ करार नहीं किया। WCW खत्म होने के दो साल बाद गोल्डबर्ग ने WWE के साथ बातचीत शुरू किया।
Ad
Ad
24 मार्च 2003 को उन्होंने WWE के साथ आधिकारिक तौर पर करार किया और उसके बाद वो रैसलमेनिया 19 में नज़र आए, आते साथ ही वो द रॉक के साथ फिउड में थे। गोल्डबर्ग ने सबसे पहले द रॉक, क्रिश्चियन, क्रिस जैरिको और यहाँ तक कि उन्होंने रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को भी हराया।
Ad
Ad
हालांकि लैसनर ने उसके बाद अपने कांट्रैक्ट नहीं बढ़ाया।
Ad
2- अंडरटेकर का 52वां जन्मदिन
Ad
रैसलमेनिया की बात होती है, तो सबसे पहले अंडरटेकर की स्ट्रीक का ध्यान जरूर आता है। हालांकि टेकर सिर्फ रैसलमेनिया के लिए ही नहीं जाने जाते, इसके अलावा वो कई बार WWE चैम्पियन भी बने।
डैडमैन का उनका गिमिक फैंस को काफी पसंद आता है, इसके अलावा अमेरिकन बैडएस का किरदार भी काफी फेमस हुआ था। टेकर ने पूर्व WWE डीवा मिचेल कूल से शादी की।
Ad
3- चीफ मोर्ले ने खुद को टैग टीम चैम्पियन घोषित किया : 24 मार्च 2003
Ad
लैंस स्टोर्म और विलियम रीगल रैसलमेनिया में जाते हुए टैग टीम चैम्पियन थे, लेकिन रीगल की तबयत खराब रहने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद यह चीज सामने आई कि रीगल को हार्ट प्रॉबलम है, जिसके बाद उन्होंने टाइटल ड्रॉप कर दिया।
चीफ मोर्ले ने लैंस स्टोर्म के साथ टैग टीम बनाई और खुद को टैग टीम चैम्पियन बताया। इसके बाद उन्होंने रैसलमेनिया 19 के प्री शो में केन और रोबवैनडैम को हराया।
×
Feedback
Why did you not like this content?
Was this article helpful?
Thank You for feedback
About the author
मयंक मेहता
Currently working as a WWE Content Manager (Hindi) at Sportskeeda. Has more than 7 years of writing experience with SK. Can talk and write about Yuvraj Singh, John Cena, Roman Reigns, Anup Kumar anytime. Covering Pro Kabaddi League from 2017 and already has taken several Exclusives interviews.