WWE इतिहास में आज का दिन: 21 दिसंबर

एक साल पहले आज के ही दिन WWE ने अपने Slammy awards की घोषणा की थी, जिसमें निकी बैला, जॉन सीना, नेविल, और रूसेव को अवॉर्ड मिले थे, लेकिन सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेैथ रॉलिंस को मिला। रॉलिंस सुपरस्टार ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजे गए। आज के ही दिन रोड डोग ने WWE का पहला सिंगल टाइटल मैच जीता था। साथ ही WWE ने अपना पहला वीडियो गेम प्रकाशित किया था। #सैथ रॉलिंस बने सुपरस्टार ऑफ द ईयर-21 दिंसबर 2015

Ad
youtube-cover
Ad

आज से 365 दिन पहले WWE ने अपने Slammy awards की घोषणा की थी, और साल का सुपरस्टार ऑफ द ईयर का अवार्ड सैथ रॉलिंस ने अपने नाम किया था। शील्ड से अलग होने के बाद से रोलिंस ने 2015 में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। रॉलिंस इसी साल WWE के चैंपियन भी बने। #WWE ने अपना पहला वीडियो गेम रेज इन केज रिलीज किया- 21 दिंसबर 1993

youtube-cover
Ad

WWE ने 21 दिसंबर 1993 को अपनी प्रोफेसनल रेैसलिंग का वीडियो गेम जारी किया था। ये वीडियो गेम WWF रेज इन ए केज के नाम से रिलीज किया गया। इस गेम में फीचर के हिसाब से 20 बड़े रैसलर्स को शामिल किया गया। गेम के हिसाब से इसमें WWE में होने वाले सभी मैचों को भी डाला गया था। हालांकि तब इसमें टैग टीम के नाम पर कोई भी मॉडल उपलब्ध नहीं था, लेकिन रोस्टर में 20 रैसलर्स को अगले 6 साल तक के लिए इस वीडियो गेम में डाला गया था। #रोड डॉग ने जीता पहला हार्डकोर टाइटल-21 दिंसबर 1998

youtube-cover
Ad

WWE के 90s के दौर में रोड डॉग की टैग टीम का जबरदस्त नाम हुआ करता था। रोड डॉग की टैग टीम को उस समय हराना मुश्किल ही नामुमकिन साबित होता था। 19 दिसंबर 1998 को रॉ में बिग डॉग ने हार्डकोर चैंपियनशिप में पहला टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद दो महीने तक ये टाइटल रोड डॉग के पास ही रहा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications