Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दीक्षिता जिंदल (Dikshita Jindal) नाम की एक भारतीय मेकअप आर्टिस्ट ने यूनिवर्सल टाइटल के साथ हजार से अधिक दिनों के रन का जश्न मनाने के लिए खुद को रोमन रेंस में बदल लिया।अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। 27 मई, 2023 को चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन पूरे हुए। उनका टाइटल रन अभी तक अच्छा रहा। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। कोई भी उनकी बादशाहत खत्म नहीं कर पाया। WrestleMania 38 में रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वो WWE के नए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस ने हजार दिन पूरे होने का जश्न मनाया। ट्रिपल एच ने उन्हें नई अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप दी। फैंस ने भी उनकी इस उपलब्धि पर जश्न मनाया। भारत की तरफ से दीक्षिता जिंदल ने अनोखा काम कर सभी का दिल जीत लिया। WWE इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें जिंदल को खुद को रोमन रेंस के रूप में बदलते हुए देखा जा सकता है। View this post on Instagram Instagram PostWWE Night of Champions में Roman Reigns की हुई थी हाररोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन की स्टोरी इस समय शानदार चल रही है। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रोमन रेंस को दो सुपरकिक मारकर धोखा दे दिया था। रेंस और सोलो सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी बहुत बवाल देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने पहले उसोज़ का साथ दिया। अंत में सिकोआ ने जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगा दिया था। ये देखकर सभी चौंक गए थे। अब इस स्टोरीलाइन में फैंस को मजा आ रहा है। आगे जाकर कुछ भी देखने को मिल सकता है। जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच सिंगल्स मैच भी हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।