जुलाई 2016 में हुए ब्रैंड स्पलिट के बाद स्मैकडाउन लाइव की सबसे ज्यादा व्यूवरशिप

रैसलिंग न्यूज वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव पर जुलाई 2016 में हुए ब्रांड के विभाजन के बाद सबसे ज्यादा व्यूवर्स रहे। इस रात सुपरस्टार शेकअप देखने को भी मिला। आपको बता दें कि कई सालों से स्मैकडाउन का शो WWE और फैंस के लिए 'बी' ग्रेड शो रहा है। 2002 में जब पहली बार ब्रांड का विभाजन हुआ, तब स्मैकडाउन और रॉ दोनों एक ही ब्रांड के बराबर थे। हर साल के बीतते हुए स्मैकडाउन रोस्टर पर कई सारे बदलाव देखने को मिले। इसके बाद दर्शकों ने इसे पंसद करना शुरु कर दिया, जिसके कारण WWE को स्मैकडाउन पर ध्यान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। 2016 में WWE ने एक बार फिर से दो अलग-अलग ब्रांड के साथ आने का फैसला किया और इस बार WWE ने वास्तव में इस शो को रॉ के शो बराबर टक्कर देने वाला शो बनाया। पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसा हुआ है, जब स्मैकडाउन लाइव के व्यूवर्स रॉ के व्यूवर्स से ज्यादा रहे हैं। यह साल WWE के लिए स्मैकडाउन के ब्रांड को ऊपर ले जाने के लिए एक बड़ा कदम था। इस हफ्ते के स्मैकडाउन पर सुपरस्टार शेकअप की दूसरी रात थी और इस शेकअप में 3,105,000 दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। वही पिछले हफ्ते स्मैकडाउन को 2,885,000 दर्शको ने देखा था, और जुलाई में हुए ब्रांड विभाजन के बाद से सबसे ज्यादा व्यूवर्स रहे, इस एपिसोड़ को 3,170,000 दर्शकों ने देखा था। WWE के लिए यह एक बड़ी डील है, निश्चित रुप से सुपरस्टार के शेकअप ने फैंस को इस शो को अपनी ओर खीचने का काम किया है। फैंस के इस शो को देखने का सबसे बड़ा कारण यह भी था कि वह देखना चाहते थे कि आखिर रॉ से कौन से सुपरस्टार स्मैकडाउन में शामिल होने वाले हैं। WWE के लिए सुपरस्टार शेकअप काफी अच्छा रहा, और फैंस ने इसे पंसद भी किया, इसका अंदाजा आप स्मैकडाउन की इस हफ्ते की व्यूवरशिप से अंदाजा लगा सकते हैं। स्मैकडाउन लाइव पर केविन ओवंस, सैमी जैन, और नाकामुरा के आने से इस ब्रांड को और मजबूती मिली है, और साथ ही पहले से शामिल इसमें कई टॉप सितारे जैसे एजे स्टाइल्स के रुप में इस शो को और मजबूती प्रदान करेंगे। लेखक: ज़ैकहेडोर्न, अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications