3 बड़े फैसले जो WWE में Solo Sikoa अपने Bloodline को लेकर ले सकते हैं

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ के लिए आगे का सफर थोड़ा पेचीदा है (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ के लिए आगे का सफर थोड़ा पेचीदा है (Photos: WWE.com)

Decisions Solo Sikoa Can Take Bloodline: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के लिए हाल में चीजें ठीक नहीं रही हैं। वह रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड में अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच रोमन रेंस के हाथों हार गए थे। उसके बाद 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown में उन्होंने बिना कुछ बोले ही रिंग छोड़ दी थी। लग रहा है कि वो कुछ बड़ा प्लान बना रहे हैं। अब ऐसे में आइए जानते हैं वह तीन फैसले जो WWE में सोलो सिकोआ अपनी ब्लडलाइन को लेकर ले सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस से माफी मांग सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

रोमन रेंस Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ पर ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत दर्ज करने के बाद से टीवी पर नजर नहीं आए हैं। अब जब वह वापस आते हैं तो उस समय स्ट्रीट चैंपियन उनसे बात करने के लिए समय मांग सकते हैं। इस दौरान सोलो माफी मांगते हुए यह कह सकते हैं कि उनसे गलती हुई है और उनकी तथा रोमन की द ब्लडलाइन अगर साथ आ जाती है, तो उससे सबको फायदा होगा। सिकोआ यह भी कह सकते हैं कि उनका ग्रुप भी रेंस को ही अपना ट्राइबल चीफ मानेगा। यह एक बढ़िया कदम हो सकता है।

#2 सोलो सिकोआ को ट्रांसफर विंडो द्वारा WWE Raw में शिफ्ट किया जा सकता है

youtube-cover
Ad

WWE फैंस ने आखिरी SmackDown एपिसोड में देखा था कि कैसे द मिज़ और डेमियन प्रीस्ट को शो का हिस्सा बनाया गया, जबकि ए डाउन टाउन अंडर के ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी को Raw का हिस्सा बनाया गया है। इसका इस्तेमाल करके सोलो सिकोआ अपने ग्रुप द ब्लडलाइन को Raw में शिफ्ट कर सकते हैं। यह उनके ग्रुप के लिए एक नई शुरूआत लेकर आ सकता है। सोलो Saturday Night's Main Event में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ रिटेन करने वाले गुंथर को निशाना बना सकते हैं।

#1 सोलो सिकोआ द्वारा नए ब्लडलाइन का नया लीडर WWE सुपरस्टार जेकब फाटू को बनाया जा सकता है

youtube-cover

जेकब फाटू ने Saturday Night's Main Event में ब्रॉन स्ट्रोमैन को बुरी तरह पीटा था। वह भले ही अपना मैच हार गए हों लेकिन उनके काम के चलते द मॉन्स्टर अमंग मेन खून से लथपथ हो गए थे। सोलो सिकोआ द्वारा पूर्व MLW हैवीवेट चैंपियन की तारीफ WWE SmackDown में की जा सकती है। वह इसी कड़ी में जेकब को द ब्लडलाइन का नया लीडर बना सकते हैं। इसके साथ ही सिकोआ खुद फाटू के इन्फोर्सर के रूप में काम कर सकते हैं। सोलो यह प्रयास सिर्फ इसलिए कर सकते हैं ताकि उनका ग्रुप साथ में रहे, लेकिन इससे कोई फायदा होगा या नहीं यह तो देखने वाली बात होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications