Mistakes WWE Should Avoid Next Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के आयोजन में ज्यादा टाइम नहीं है। इस शो के लिए शानदार मैच और सैगमेंट ऑफिशियल हो गए हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania 41) करीब है और इसी वजह से हर एक एपिसोड अहम रहेगा। Raw को अगर WWE खास बनाना चाहता है, तो उन्हें बुकिंग के मामले में गलत फैसले लेने से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
3- WWE Raw में रिया रिप्ली को आखिर विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच में नहीं जोड़ना
WWE WrestleMania में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर और इयो स्काई के बीच मैच होने वाला है। रिया रिप्ली का भी स्टोरी में बेहद अहम किरदार रहा है। कुछ हफ्तों से अनुमान लगाया जा रहा है कि रिया को भी विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच में जोड़ दिया जाएगा। हालांकि, अब तक WWE ने यह कदम नहीं उठाया है। WrestleMania करीब जाता जा रहा है। इसी वजह से WWE को रिया को जल्द से जल्द इसमें जोड़ना चाहिए।
ऐसा करके WWE आने वाले शोज़ में रिया, ब्लेयर और स्काई के बीच स्टोरी को प्रॉपर तरीके से आगे बढ़ा पाएगा। अभी ऐसा महसूस हो रहा है कि रिया सिर्फ स्काई और ब्लेयर के लिए मुश्किलें पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें मैच में जोड़ना फैंस के उत्साह को दोगुना कर देगा। एडम पीयर्स Raw में विमेंस वर्ल्ड टाइटल की स्टोरी को लेकर अपनी बात रखने वाले हैं। उन्हें इसी बीच रिया को इसमें जोड़ना चाहिए। अगर पीयर्स ने यहां भी इंकार किया, तो यह बड़ी गलती होगी।
2- WWE Raw में न्यू डे को चैंपियन नहीं बनाना
WWE Raw के एपिसोड में वॉर रेडर्स और न्यू डे के बीच वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। वॉर रेडर्स का टाइटल रन उतना कुछ खास नहीं रहा है और वो चुनिंदा मौकों पर ही टाइटल डिफेंड करते हुए दिखाई दिए हैं। दूसरी ओर न्यू डे को हील टर्न के बाद से काफी बू का सामना करना पड़ा है और उनका यह कैरेक्टर जबरदस्त रहा है। पिछले कुछ समय में न्यू डे को लेकर हाइप कम हुई है।
WWE के पास Raw में हील स्टार्स को चैंपियन बनाकर हाइप को दोबारा उनके पास लाने का सबसे अच्छा मौका है। वॉर रेडर्स को वैसे भी चैंपियन बने हुए पर्याप्त समय हो गया है और अब उनकी हार होती है, तो फैंस को निराशा नहीं होनी चाहिए। अगर वॉर रेडर्स यहां किसी भी तरह से टाइटल रिटेन रखने में सफल हो गए, तो यह बड़ी गलती होगी। न्यू डे को दोबारा चर्चा का विषय बनाने का मौका चला जाएगा।
1- WWE Raw में पॉल हेमन का रोमन रेंस के साथ अपने भविष्य पर कोई अपडेट नहीं देना
रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी हमेशा ही फैंस को बेहद पसंद आई है। पॉल WrestleMania 41 में रोमन के साथ नहीं, बल्कि सीएम पंक के साथ होंगे। वो पंक के कॉर्नर में मौजूद होंगे। फेवर से जुड़े इस ऐलान के बाद से ही पॉल हेमन के रोमन रेंस के साथ भविष्य को लेकर सवाल खड़े हैं। फैंस को यह समझ नहीं आ रहा है कि हेमन ग्रैंडेस्ट स्टेज के बाद रोमन के साथ दोबारा जुड़ जाएंगे, या फिर सीएम पंक के साथ ही बने रहेंगे।
इस तरह के काफी सारे सवाल हैं। पॉल हेमन Raw के अगले एपिसोड का हिस्सा बनने वाले हैं। इसी वजह से उन्हें प्रोमो कट करते हुए रोमन के साथ अपने भविष्य को लेकर जानकारी देनी चाहिए। अगर वो रोमन के साथ फ्यूचर पर बात नहीं करते हैं और सिर्फ WrestleMania 41 के नाईट 1 के ट्रिपल थ्रेट मैच की स्टोरी आगे बढ़ाते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी। पॉल को पहले फैंस के मन में चल रही चीजों को क्लियर करना चाहिए।