Reunions Can Happen Royal Rumble Match: 1 फरवरी, 2025 को WWE Royal Rumble का आयोजन होगा। हर साल इसमें होने वाले रंबल मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं क्योंकि ये काफी रोमांचक होता है। 6 जनवरी को Netflix पर Raw का प्रीमियर होने वाला है। इसके बाद कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस लिहाज से भी रंबल मैच में खास सरप्राइज की उम्मीद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन ब्लॉकबस्टर रीयूनियन की बात करेंगे जो आगामी Royal Rumble मैच में देखने को मिल सकते हैं।
#3 WWE Royal Rumble 2025 में डैमेज कंट्रोल का रीयूनियन हो सकता है
बेली इस समय SmackDown का हिस्सा हैं। धोखा मिलने के बाद से वो डैमेज कंट्रोल से दूर हैं। Royal Rumble 2025 में इस ग्रुप का रीयूनियन देखने को मिल सकता है। इस चीज की बहुत हद तक संभावना बन सकती है।
फैक्शन के सभी सदस्य बेबीफेस रूप में अभी अच्छा काम कर रहे हैं। लिव मॉर्गन और अन्य विलन स्टार्स के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। बेली भी फेस के रूप में कार्य कर रही हैं। आगामी विमेंस रंबल मैच में डैमेज कंट्रोल का एक साथ जलवा दिख सकता है। वहां से फिर आगे के लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं।
#2 क्या WWE में एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस साथ काम करते हुए नज़र आएंगी?
एलेक्सा ब्लिस का धमाल रिंग में लंबे समय से नहीं दिखा है। उनकी वापसी की बहुत अफवाहें चल रही हैं। आगामी विमेंस रॉयल रंबल मैच में उनकी एंट्री हो सकती है। निकी क्रॉस के साथ उनका मैच के दौरान रीयूनियन देखने को मिल सकता है।
निकी इस समय Wyatt Sick6 का हिस्सा हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ब्लिस वापसी के बाद Wyatt Sick6 को ज्वाइन कर सकती हैं। ये संभव है कि निकी और ब्लिस की जोड़ी को सभी एक बार फिर साथ आते हुए देख सकते हैं।
#1 क्या WWE Royal Rumble 2025 में दिखेगा द रॉक और रोमन रेंस को जलवा?
पिछले साल WWE WrestleMania XL बहुत ही यादगार रहा था क्योंकि रोमन रेंस और द रॉक ने साथ मिलकर काम किया था। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood के बाद से रॉक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। वो इस साल रॉयल रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं।
उम्मीद के मुताबिक रोमन और रॉक रंबल मैच का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर दोनों का रीयूनियन देखने को मिल सकता है। रेंस और द ग्रेट वन साथ मिलकर दुश्मनों को एलिमिनेट कर सकते हैं। ये बहुत ही शानदार पल सभी के लिए साबित हो सकता है।