Mistakes WWE Should Avoid Next SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। बोलोग्ना, इटली से यह देखने को मिलेगा और WWE ने कुछ बड़े मैच ऑफिशियल कर दिए हैं। WWE अभी Road to WrestleMania पर है और इसी के चलते कई अलग-अलग स्टोरी अभी आगे बढ़ रही है। WWE ने स्पेन में हुए ब्लू ब्रांड के आखिरी शो को धमाकेदार बनाया था। उसी तरह से WWE को इटली में होने वाले एपिसोड को भी रोचक बनाना होगा। इसके लिए उन्हें कुछ गलतियां करने से बचना होगा, वरना मजा किरकिरा हो जाएगा। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को SmackDown के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।3- WWE SmackDown में लिव मॉर्गन की क्लीन हार View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में लिव मॉर्गन और जेड कार्गिल के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। जेड वापसी के बाद पहली बार एक्शन में नज़र आएंगी। वो काफी खतरनाक स्टार हैं और उन्हें हराना आसान नहीं है। इसी के चलते लग रहा है कि लिव मॉर्गन की हार हो सकती है लेकिन यह फैसला WWE को आलोचना का हिस्सा बन सकता है। लिव मॉर्गन ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। मॉर्गन मौजूदा समय में WWE की सबसे चर्चित स्टार में से एक हैं और उनके पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है। इसी के चलते लिव को क्लीन हार दिलाना बड़ी गलती होगी। इससे उनका कद गिर सकता है और कोई यह चीज नहीं चाहेगा। अगर किसी बाहरी दखल के चलते वो हारती हैं, या मैच का DQ से अंत होता है, तो इससे जेड और लिव दोनों ही मजबूत नज़र आएंगी। 2- WWE SmackDown में जेकब फाटू की पिनफॉल से हार View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में जेकब फाटू का सिंगल्स मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन से सामना होने वाला है। फैंस इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच DQ द्वारा खत्म हुआ था लेकिन अब फैंस एक क्लीन फिनिश की उम्मीद लगा रहे हैं। बता दें कि जेकब फाटू को अब तक WWE में पिनफॉल से हार का सामना नहीं करना पड़ा है। सोलो सिकोआ और जेकब के बीच पिछले महीने अनबन देखने को मिली थी। WWE ने इसके द्वारा संकेत दिए थे कि दोनों अलग हो सकते हैं और WrestleMania में उनके बीच मैच सेटअप हो सकता है। WWE इसी चीज को अब आगे बढ़ाने के लक्ष्य से SmackDown में सोलो सिकोआ को जेकब फाटू को धोखा देने के लिए बुक कर सकता है। हालांकि, ऐसी स्थिति में ब्रॉन, जेकब को पिन करके जीत सकते हैं। WWE को यह गलती नहीं करनी चाहिए। जेकब को पिनफॉल से हार नहीं मिलनी चाहिए। अगर वो काउंटआउट या सबमिशन पर फेडआउट होते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। पिनफॉल से हार उन्हें कमजोर दिखा सकती है। 1- WWE SmackDown द्वारा रोमन रेंस का WrestleMania मैच ऑफिशियल नहीं होना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आने वाले हैं। फैंस उन्हें लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। शो के लिए सीएम पंक और सैथ रॉलिंस ने भी अपनी-अपनी अपीयरेंस को ऑफिशियल कर दिया है। बता दें कि तीनों के बीच एक सैगमेंट होने की पूरी उम्मीद है और वो ब्रॉल करते हुए भी नज़र आ सकते हैं। WWE को यहां से तीनों के बीच WrestleMania के लिए मैच ऑफिशियल कर देना चाहिए। अभी तीनों की स्टोरी को लेकर हाइप बहुत है और WWE को फायदा उठाकर उनका ट्रिपल थ्रेट मैच बुक करना चाहिए। अगर WWE इस स्टोरी को आगे बढ़ाने में और देरी करता है, तो यह बड़ी गलती होगी। अभी मैच को बुक करने का सही समय है। फैंस को ज्यादा इंतजार कराना बड़ी गलती साबित हो सकती है।