3 कारण क्यों WWE द्वारा रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन की वापसी में देरी की जा रही है

WWE
लंबे समय से WWE टीवी पर पॉल हेमन नज़र नहीं आए (Photo: WWE.com)

Reasons Why WWE Delaying Paul Heyman Return: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी के बाद अब फैंस पॉल हेमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 28 जून, 2024 को अंतिम बार WWE टीवी पर हेमन नज़र आए थे। ब्लू ब्रांड में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया था।

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस के साथ बैकस्टेज पॉल हेमन मौजूद थे। दोनों की तस्वीर सामने आ गई है। WWE ने अभी तक हेमन को रेंस के साथ लाने का फैसला नहीं किया है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों कंपनी रोमन के साथ हेमन की वापसी में देरी कर रही है।

#3 WWE द्वारा पॉल हेमन की वापसी के लिए सही एंगल का इंतजार किया जा रहा है

Ad

पॉल हेमन की वापसी में देरी होने का एक बड़ा कारण ये हो सकता है कि WWE सही एंगल का इंतजार कर रहा है। WWE इस समय ब्लडलाइन स्टोरी में सिर्फ रोमन रेंस पर फोकस करना चाहता है। SummerSlam 2024 में वापसी कर रेंस को जो मोमेंटम मिला है, कंपनी उसे अभी बिगाड़ना नहीं चाहती है।

कुछ हफ्तों के बिल्डअप के बाद रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन आ सकते हैं। वापसी के बाद से रोमन ने अभी तक प्रोमो नहीं दिया है। आगे जाकर जब वो फैंस को संबोधित करेंगे तो फिर हेमन की वापसी पर अपडेट दे सकते हैं।

#2 क्या बहुत जल्द WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ब्रेक पर चले जाएंगे?

Ad

रोमन रेंस बहुत जल्द एक बार फिर से ब्रेक पर जा सकते हैं। ये एक कारण हो सकता है जिससे पॉल हेमन की वापसी में देरी की जा रही है। यह बात इसलिए भी सामने आ रही है क्योंकि अगले हफ्ते SmackDown के बाद रोमन को फिर सितंबर के बीच में एडवर्टाइज किया जा रहा है।

इससे पता चलता है कि WWE के पास Bash in Berlin में रोमन रेंस के लिए कोई प्लान नहीं है। WWE पॉल हेमन की वापसी फिलहाल रोक सकती है। सितंबर के मध्य में जब रोमन वापस आएंगे तब हेमन उनके साथ दिख सकते हैं।

#1 क्या WWE दिग्गज पॉल हेमन कर रहे हैं बहुत बड़ी प्लानिंग?

Ad

बहुत जल्द WWE में पुरानी ब्लडलाइन का रीयूनियन हो सकता है। खासतौर से Survivor Series: WarGames के टाइम पर ये चीज देखने को मिल सकती है। हेमन की वापसी में इस वजह से भी देरी हो सकती है कि वो पुरानी ब्लडलाइन को इकट्ठा करने की योजना बना रहे हों।

इस चीज का खुलासा बाद में किया जा सकता है कि रोमन रेंस और द उसोज़ को साथ लाने के पीछे हेमन का हाथ है। यहां से ये भी हो सकता है कि पॉल हेमन ब्लू ब्रांड में आने से पहले रेड ब्रांड में जाकर जे उसो को मनाते हुए दिखाई दें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications