3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE में Jacob Fatu के खिलाफ उला फाला जरूर डिफेंड करनी चाहिए

WWE, Roman Reigns, Jacob Fatu,
रोमन रेंस vs जेकब फाटू मैच कब होगा? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Should Defend Ula Fala: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE Raw के Netflix प्रीमियर पर सोलो सिकोआ को हराकर उला फाला हासिल कर ली थी। जेकब फाटू (Jacob Fatu) एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो डेब्यू के बाद से ही कई मौकों पर रोमन के खिलाफ मल्टी-मैन मैच लड़ चुके हैं। संभव है कि इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच भविष्य में सिंगल्स मैच भी बुक किया जा सकता है। इस स्थिति में रेंस को जेकब के खिलाफ संभावित मुकाबले में उला फाला दांव पर लगानी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को WWE में जेकब फाटू के खिलाफ उला फाला जरूर डिफेंड करनी चाहिए।

Ad

3- WWE में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच उला फाला के लिए मैच सिंगल्स मुकाबले से ज्यादा रोमांचक होगा

Ad

WWE फैंस बेसब्री से रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सिंगल्स मैच होने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी भी यह मनी मुकाबला कराने का मौका शायद ही हाथ से जाने देना चाहेगी और इसे किसी बड़े इवेंट के लिए बुक किया जा सकता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि रोमन और जेकब के बीच आम मैच शानदार साबित हो सकता है। हालांकि, इस संभावित मुकाबले में उला फाला दांव पर लगाए जाने पर इसका रोमांच काफी बढ़ जाएगा और फैंस यह देखने को उत्सुक हो जाएंगे कि फाटू जीत हासिल करके ट्राइबल चीफ बन पाते हैं या नहीं।

2- WWE सुपरस्टार जेकब फाटू में ब्लडलाइन लीडर बनने की क्षमता है

Ad

जेकब फाटू को अभी WWE में एक भी साल नहीं हुआ है लेकिन वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। जेकब, सोलो सिकोआ के उला फाला गंवाने के बाद से ही नए ब्लडलाइन के लीडर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। फाटू ने इस रोल में अभी तक अच्छा काम किया है और सोलो भी उनके नेतृत्व में काम करने लगे हैं। चूंकि, जेकब फाटू में पूरे ब्लडलाइन का लीडर बनने की क्षमता हैं। यही कारण है कि जेकब को रोमन रेंस के खिलाफ उला फाला के लिए मैच लड़ने देना चाहिए।

1- WWE में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच दुश्मनी शुरू करने के लिए

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ से उला फाला हासिल करके पहले ही नए ब्लडलाइन में दरार डाल दिया है। अगर रोमन WWE में जेकब फाटू को उला फाला के लिए मैच देते हैं तो संभव है कि इस वजह से जेकब और सोलो के बीच दुश्मनी शुरू हो सकती है। देखा जाए तो सिकोआ को फाटू का उला फाला के लिए मैच मिलना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और वो उन्हें ट्राइबल चीफ बनते हुए शायद ही देखना चाहेंगे। यही कारण है पूर्व ट्राइबल चीफ संभावित मैच में दखल देकर जेकब फाटू की हार का कारण बनते हुए उन्हें अपना असली रूप दिखा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications