3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE में Bloodline से लड़ने के लिए Sami Zayn की मदद लेनी चाहिए

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन आएंगे साथ? (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन आएंगे साथ? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Take Help Sami Zayn: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) की अभी सोलो सिकोआ के नए ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। इस स्टोरी में सैमी ज़ेन भी शामिल हो गए हैं, जो रोमन और उसोज़ के साथ जुड़ने के करीब हैं। SmackDown के अगले एपिसोड में यह सभी एक ही साथ रिंग में बात करते हुए नज़र आएंगे। सैमी को फैंस रोमन के साथ दोबारा देखना चाहेंगे और रोमन को भी मदद चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को ब्लडलाइन से लड़ने के लिए सैमी ज़ेन की मदद लेनी चाहिए।

Ad

3- WWE ने WarGames मैच बुक किया, तो रोमन रेंस को एक साथी की जरूरत होगी

youtube-cover
Ad

WWE का अगला इवेंट Survivor Series: WarGames है। पिछले दो साल से इस शो में WarGames मैच देखने को मिल रहे हैं। जब स्टोरीलाइन काफी ब्रूटल मोड़ पर आ जाती है और चीजें संभालना मुश्किल हो जाता है, तो फिर WWE द्वारा यह मल्टी पर्सन मैच बुक किया जाता है। रोमन रेंस और उसोज़ की नए ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी भी उसी मोड़ पर है। इसी कारण लग रहा है कि WarGames के लिए इनके बीच बड़ा मैच हो सकता है।

WWE ने जिस तरह से रोमन रेंस और उसोज़ का नए ब्लडलाइन के खिलाफ मैच ऑफिशियल किया था। उसी तरह से WarGames मैच भी बुक कर सकता है। हालांकि, सोलो के ब्लडलाइन की बराबरी करने के लिए रोमन रेंस को एक साथी की जरूरत होगी क्योंकि नए ब्लडलाइन में चार और असली ब्लडलाइन में तीन सदस्य हैं। रोमन को एक साथी चाहिए होगा और सैमी ज़ेन स्टोरी का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में उन्हें उनपर भरोसा जताना चाहिए।

2- मैचों में दखल की स्थिति में WWE दिग्गज रोमन रेंस के पास बैकअप होगा

youtube-cover
Ad

नए ब्लडलाइन के सदस्य मैचों में दखल देने के लिए जाने जाते हैं। SummerSlam में उन्होंने सोलो सिकोआ को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन रोमन रेंस के कारण कोडी रोड्स की जीत हो गई। Bad Blood में हुए मैच के दौरान भी नए ब्लडलाइन ने दखल देकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का साथ दिया था। हालांकि, जिमी उसो ने वापसी करके चीजों को संभाल लिया था। Crown Jewel 2024 में टांगा लोआ ने भी एक मौके पर रोमन एक ध्यान भटकाया था

जब भी रोमन रेंस या उसोज़ किसी मैच में ब्लडलाइन के सदस्यों के खिलाफ होंगे, तो दखल देखने को मिलेगा। इसका बड़ा कारण यह है कि नए ब्लडलाइन के पास एक सदस्य ज्यादा है। ऐसे में इंटरफेरेंस होने की स्थिति में रोमन को भी बैकअप चाहिए होगा। सैमी ज़ेन इसके लिए सही विकल्प हो सकते हैं। भले रोमन के साथ उनका रिश्ता कुछ खास नहीं है लेकिन उन्हें साथ काम करने का अनुभव है। इसी कारण रोमन उनसे मदद ले सकते हैं।

1- WWE में ब्रॉल के दौरान ब्लडलाइन नंबर्स गेम के मामले में भारी नहीं पड़ पाएंगे

youtube-cover
Ad

नए ब्लडलाइन के सदस्य सिर्फ मैच में ही नंबर्स गेम का फायदा नहीं उठाते हैं, बल्कि साप्ताहिक शोज़ में ब्रॉल के दौरान भी इसी कारण पलड़ा भारी रहता है। ब्लडलाइन के चारों सदस्य मिलकर किसी भी स्टार को धराशाई करने का दम रखते हैं। वापसी के बाद से रोमन रेंस की कई बार ब्लडलाइन के हाथों पिटाई हुई है। असली ट्राइबल चीफ को यह चीज अच्छे से पता होगी। रोमन रेंस और उसोज़ अब साथ हैं लेकिन ब्लडलाइन से लड़ने के लिए उन्हें एक और सदस्य चाहिए।

Crown Jewel में जब मैच के बाद ब्रॉल हुआ था, तब उसोज़ और रोमन की नए ब्लडलाइन ने हालत खराब कर दी थी। बाद में जब सैमी ज़ेन आए, तो चीजें बदल गई थी। उन्होंने टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू को रिंग के बाहर करते हुए सोलो सिकोआ को घेर लिया था। रोमन को यह चीज समझ आ गई होगी कि ब्रॉल में पलड़ा भारी रखना है, तो फिर उन्हें एक और स्टार चाहिए होगा। इसी कारण Crown Jewel में जे की मदद के लिए आने वाले सैमी ज़ेन ही सही विकल्प हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications