3 कारण क्यों Roman Reigns और Solo Sikoa के बीच WWE में दोबारा मैच जरूर होना चाहिए

Ujjaval
रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच दोबारा होगा? (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच दोबारा होगा? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns vs Solo Sikoa Rematch: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने Raw Netflix डेब्यू शो में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का सामना किया था। उनके बीच उला फाला और ट्राइबल चीफ पद के लिए यह मुकाबला हुआ था। इस ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन ने जीत दर्ज की और वो एकमात्र ट्राइबल चीफ बन गए। रोमन और सोलो साथी से सीधा बड़े दुश्मन बन गए। उनके बीच फैंस दोबारा मैच जरूर देखना चाहेंगे और इसके पीछे कुछ कारण भी हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच WWE में दोबारा मैच जरूर होना चाहिए।

Ad

3- WWE में सोलो सिकोआ को उला फाला वापस हासिल करने के लिए रीमैच मिलना चाहिए

Ad

सोलो सिकोआ Raw Netflix डेब्यू में उला फाला और ट्राइबल चीफ पद गंवा बैठे। रोमन रेंस की जीत से फैंस बेहद खुश थे और हर कोई उन्हें पहले से ही ट्राइबल चीफ मानते आया है। इन सभी चीजों के बावजूद जिस तरह का प्रदर्शन सोलो सिकोआ का बतौर हील रहा था, वो साफ तौर पर इतनी जल्दी हार नहीं मानना चाहेंगे। रोमन अभी एक्शन से बाहर हैं और इसके पहले सोलो सिकोआ नज़र नहीं आ रहे थे।

सोलो अब वापसी कर चुके हैं और जल्द ही रोमन रेंस भी रिटर्न कर सकते हैं। ऐसे में सोलो उन्हें आगे जाकर किसी शो में कंफ्रंट करते हुए उला फाला के लिए रीमैच की मांग कर सकते हैं। सोलो को भले ही फैंस ने ट्राइबल चीफ नहीं माना है लेकिन उनका रन तारीफ के लायक था। इसी वजह से वो एक रीमैच डिजर्व करते हैं। अगर वो दोबारा हार जाते हैं, तो अलग बात होगी लेकिन उन्हें दूसरा चांस जरूर मिलना चाहिए।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच तालमेल बढ़िया है

Ad

रोमन रेंस ने WWE में कई सारे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है लेकिन कुछ ही ऐसे रेसलर्स हैं, जिनके साथ इनकी इन-रिंग केमिस्ट्री अच्छी है। इसमें जे उसो, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस जैसे नाम शामिल हैं। सोलो सिकोआ का Raw Netflix डेब्यू शो पर पहली बार रोमन रेंस से मैच हुआ था। इसके बावजूद दोनों के बढ़िया तालमेल दिखाया और टाइमिंग एकदम सही रही।

रोमन और सोलो का मैच इसी कारण शानदार बन पाया। ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने के बावजूद फैंस ने सोलो की कोशिश की तारीफ की थी। दोनों के बीच अच्छी इन-रिंग केमिस्ट्री थी और इसी वजह से अगर दोनों फिर से आमने-सामने आते हैं, तो जरूर ही तगड़ा बवाल देखने को मिल सकता है। रेंस और सोलो पहले के मुकाबले और भी बेहतर प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। इसी कारण उनका मैच फिर होना चाहिए।

1- WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच बिना इंटरफेरेंस के मैच बनता है

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच अच्छा था। हालांकि, इस मैच में कुछ दखल देखने को मिले थे। सोलो की मदद करने के लिए टामा टोंगा और जेकब फाटू ने एंट्री की थी। उन्हें संभालने के लिए बाद में जिमी उसो और सैमी ज़ेन आए थे। इसी बीच केविन ओवेंस और कोडी रोड्स का भी मैच के दौरान ब्रॉल देखने को मिला था। कुल मिलाकर काफी सारे इंटरफेरेंस हुए।

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच एक प्रॉपर मैच बनता है, जहां इंटरफेरेंस नहीं हो। इससे यह पता चल पाएगा कि सोलो सिकोआ जिस तरह से खुद को तारीफ करते हैं और रोमन रेंस से खुद को बेहतर बताते हैं, वो असल में वैसे है भी, या नहीं। इसी वजह से WWE को उनका फिर से एक मैच बुक करना चाहिए। इसमें ब्लडलाइन को रिंगसाइड से पूरी तरह बैन कर देना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications