3 कारण क्यों नई ब्लडलाइन द्वारा किए गए हमले के बाद से WWE टीवी पर अभी तक पॉल हेमन की वापसी नहीं हुई

WWE
WWE SmackDown में पॉल हेमन के ऊपर हुआ था अटैक (Photo: WWE.com)

Reasons Why Paul Heyman Not Returned WWE Tv: पिछले महीने 28 जून को WWE SmackDown में एक ऐसी घटना घटी थी जिसे देखकर सभी हैरान हो गए थे। सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन के साथ मिलकर दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) का हाल बेहाल कर दिया था। दरअसल हेमन ने उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार नहीं किया था और इसकी सजा उन्हें मिली।

Ad

सिकोआ ने हेमन को खतरनाक समोअन स्पाइक लगाया था। हद तो तब हो गई जब ब्लडलाइन ने उन्हें अनाउंसर्स टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब देकर उनकी हालत खराब कर दी। खैर इसके बाद से अभी तक पॉल हेमन की वापसी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों ब्लडलाइन द्वारा किए गए हमले के बाद से WWE टीवी पर अभी तक पॉल हेमन की वापसी नहीं हुई है।

#3 WWE दिग्गज पॉल हेमन को ब्रेक की जरूरत थी

Ad

पिछले चार साल रोमन रेंस ने WWE में अपार सफलता हासिल की। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। WrestleMania XL में हार के बाद से अभी तक रेंस ब्रेक पर चल रहे हैं। रोमन की इस सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा।

हेमन भी पिछले चार साल से बिना रुके, बिना थके लगातार काम कर रहे हैं। लगभग हर हफ्ते वो WWE टीवी पर नज़र आए। शायद रोमन की तरह अब उन्हें भी ब्रेक की जरूरत पड़ गई है। इस लिहाज से भी वो अभी तक WWE टीवी पर अपनी उपस्थिति देने में असमर्थ हो सकते हैं।

#2 WWE SummerSlam में रोमन रेंस के साथ वापसी करने के लिए

Ad

ये बात लगभग तय लग रही है कि SummerSlam में रोमन रेंस वापसी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में पॉल हेमन ने उन्हें बहुत याद किया। पॉल ने रेंस को ही हमेशा अपना ट्राइबल चीफ बताया। SummerSlam में कोडी रोड्स अपने टाइटल को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले में रेंस की दखलअंदाजी होगी।

शायद पॉल हेमन अब SummerSlam में रोमन रेंस के साथ वापसी करते हुए दिख सकते हैं। इसके जरिए वो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से बदला ले सकते हैं। हो सकता है कि कंपनी ने इसका प्लान पहले ही बना लिया हो। हेमन को कुछ समय के लिए WWE टीवी से बाहर करने की वजह भी ये हो सकती है।

#1 WWE SmackDown में फिर हो सकता था हमला

Ad

अभी तक ना तो रोमन रेंस ने वापसी की है और ना ही जिमी उसो ने। पॉल हेमन अगर SmackDown में अकेले आते तो फिर से ब्लडलाइन द्वारा उनके ऊपर अटैक किया जा सकता था। ये चीज किसी को भी अच्छी नहीं लगती। खुद हेमन भी इसके लिए तैयार नहीं होते।

दोबारा अटैक से बचने के लिए शायद WWE टीवी से कुछ समय के लिए हेमन बाहर हो गए हैं। वो वापसी के लिए किसी बड़े मौके की तलाश में हो सकते हैं। जब उन्हें लगेगा कि वो नई ब्लडलाइन के कहर से बच सकते हैं तब वापसी का प्लान बना सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications