3 कारण क्यों WWE ने Bash in Berlin 2024 में Roman Reigns का मैच बुक करना चाहिए था

WWE
WWE Bash in Berlin में रोमन रेंस का नहीं दिखेगा जलवा (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Match Should Have Been Booked: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर धमाल मचाया था। इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में वो नज़र आए। WrestleMania 40 के बाद उन्होंने अभी तक कोई मैच नहीं लड़ा है। सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के साथ उनकी राइवलरी चल रही है।

Ad

रोमन रेंस पिछले हफ्ते SmackDown के शो में नहीं आए। उन्हें 31 अगस्त को जर्मनी में होने वाले Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए भी शेड्यूल नहीं किया गया है। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वहां पर उनका जलवा देखने को मिलेगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रोमन का मुकाबला जर्मनी की धरती पर बुक करना चाहिए था।

#3 रोमन रेंस की वजह से WWE को होता जबरदस्त फायदा

Ad

लगातार इंटरनेशनल प्रीमियम लाइव इवेंट के साथ WWE अपने आपको पूरी दुनिया में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी को सफलता भी मिल रही है क्योंकि हर जगह से फैंस का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

रोमन रेंस अगर Bash in Berlin में कम्पीट करते तो फिर सोचिए क्या होता। ये यूरोपियन इवेंट्स के इतिहास में सबसे सफल पीएलई बन जाता। रेंस का शो में होना ही बहुत बड़ी बात है। आप सभी को पता है कि उन्होंने SummerSlam में वापसी कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसका फायदा कंपनी को जर्मनी में भी मिल सकता था।

#2 WWE यूनिवर्स को कुछ नया देखने को मिलता

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी के बाद से SmackDown में WWE द्वारा लगभग एक ही कटेंट प्रस्तुत किया गया है। रोमन ने लगातार दो ब्लू ब्रांड के शो में सोलो सिकोआ और उनके साथियों पर अटैक किया।

कंपनी को यहां से Bash in Berlin में रोमन रेंस का मैच सोलो सिकोआ के खिलाफ तय करना चाहिए था, इससे WWE यूनिवर्स को कुछ अलग चीजें देखने को मिलतीं। साथ ही साथ ब्लडलाइन की स्टोरी को लेकर फैंस और ज्यादा उत्सुक हो जाते।

#1 WWE Bash in Berlin में रोमन रेंस के मैच से जिमी उसो की वापसी आसान हो सकती थी

youtube-cover
Ad

Bash in Berlin में रोमन रेंस का टैग टीम मैच सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के साथ बुक हो सकता था। रेंस के मिस्ट्री पार्टनर की एंट्री सीधे प्रीमियम लाइव इवेंट में होती। वहां पर जिमी उसो एंट्री कर सभी को चौंका सकते थे। इस मुकाबले को बुक करने से उसो की वापसी को आसान बनाया जा सकता था।

Bash in Berlin में अगर जिमी उसो आते तो फिर उन्हें फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिलता। WrestleMania XL के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर उनके ऊपर अटैक किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications