WWE इतिहास के 3 सबसे डरावने रेसलर जिन्हें देखकर फैंस कांपने लग जाते थे

WWE
इन WWE सुपरस्टार्स ने सभी की हालत खराब की (Photo: WWE.com)

Scariest WWE Superstars: कुछ साल पहले WWE द्वारा स्टार्स के टॉप कैरेक्टर्स को सामने लाया जाता था। हालांकि, अब ज्यादातर कला पर ही काम किया जाता है। आप देखेंगे तो खतरनाक और डरावने रेसलर्स का WWE में इतिहास काफी मजबूत रहा है।

Ad

बेबीफेस रेसलर्स की हालत करने के लिए कुछ स्टार्स का मॉन्स्टर कैरेक्टर कंपनी में हमेशा देखने को मिला है। इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के उन तीन सबसे डरावने रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें देखकर फैंस की हालत खराब हो जाती थी।

#3 WWE फैंस को बूगीमैन ने खूब डराया

youtube-cover
Ad

बूगीमैन ने जो कैरेक्टर WWE में निभाया है वो शायद कंपनी में अब कभी नहीं देखने को मिलेगा। वो अपने सिर पर घड़ी मार देते थे। अपने दुश्मनों को डराने के लिए कविताएं भी पढ़ते थे। गजब की बात ये थी कि वो जिंदा कीड़े-केंचुए खाते थे। साथ ही साथ अपने प्रतिद्वंदियों को भी खिलाया करते थे।

उनके इस कैरेक्टर को देखकर हर किसी की हालत खराब हो जाती थी। बूगीमैन ने साल 2009 तक कंपनी में काम किया था। WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद भी कुछ बड़े मौकों पर उन्होंने WWE में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

#2 WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने दिखाया हमेशा अपना जलवा

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर को भी WWE इतिहास के सबसे डरावने रेसलर्स में से एक माना जाता है। जब टेकर WCW में आए तब वो सिर्फ एक बिग गाय थे लेकिन WWE में आने के बाद उनका कैरेक्टर बदल गया। उनका जोंबी किरदार बहुत ही खतरनाक था क्योंकि वो मैच के अंत में अपने दुश्मनों को बॉडी बैग में डाल देते थे। टेकर की एंट्री को देखकर ही फैंस डर जाते थे।

इसके अलावा डैडमैन कैरेक्टर से तो उन्होंने बहुत वाहवाही लूटी। एटीट्यूड एरा में तो टेकर ने खास शक्तियों वाला किरदार निभाया था, जिसमें उनकी एक मैच में मौत भी हो गई थी। उन्होंने एक मिनिस्ट्री नाम के ग्रुप को भी लीड किया था और वहां पर वो बहुत डरावने थे।

#1 ब्रे वायट ने WWE में हमेशा जीता अपने फैंस का दिल

youtube-cover
Ad

ब्रे वायट का पिछले साल निधन हो गया था। अपने रेसलिंग करियर में उन्होंने फैंस का हमेशा दिल जीता। कैरेक्टर्स में जल्द बदलाव करना उन्हें अच्छे से आता था। वायट फैमिली के लीडर के रूप में उन्होंने बहुत नाम कमाया। इस ग्रुप से हमेशा सभी को डर लगता था। वायट, ल्यूक हार्पर, एरिक रोवन और ब्रॉन स्ट्रोमैन का किरदार ही कुछ अलग था।

वायट ने अपने द फीन्ड कैरेक्टर से भी सभी की हालत खराब की। उनकी एंट्रेंस बहुत जबरदस्त थी। दुश्मनों के ऊपर वो अपने अलग-अलग रोल से कहर ढाते थे। ब्रे को कंपनी में हर प्रकार के कैरेक्टर में बड़ी सफलता मिली।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications