Superstars Not Won World Title 10 or More Years: WWE का मौजूदा रोस्टर काफी नया और फ्रेश है। इसमें कुछ अनुभवी स्टार्स का मिश्रण भी है और इसी वजह से कई लोग इसे कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे अच्छा रोस्टर बोलते हैं। पिछले कुछ साल में WWE में कदम रखने वाले कुछ रेसलर्स वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल हुए हैं। इसी बीच कुछ ऐसे भी बड़े स्टार्स हैं, जिन्हें WWE में एक दशक से ज्यादा हो गया है लेकिन वो इस तरह की सफलता नहीं हासिल कर पाए हैं। इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE में 10 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन वो अब तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए। 3- WWE में आर-ट्रुथ को काफी साल हो चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postआर-ट्रुथ को WWE इतिहास के सबसे मनोरंजक स्टार्स में गिना जा सकता है। ट्रुथ ने 1999 से 2001 तक WWE में काम किया। इसके बाद उन्होंने सीधा 2008 में कंपनी में वापसी की और अब तक प्रमोशन के साथ बने हुए हैं। उनके मौजूदा रन को 16 साल हो गए हैं और इसके पहले भी वो WWE में थे। इस हिसाब से देखा जाए तो ट्रुथ का कंपनी में सफर काफी बड़ा रहा है लेकिन अब तक वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं। आर-ट्रुथ ने WWE में अब तक 2 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और 2 बार हार्डकोर टाइटल जीता है। इसके अलावा वो 54 बार के पूर्व 24/7 चैंपियन भी हैं। आर-ट्रुथ ने टैग टीम टाइटल भी जीते हुए हैं। हालांकि, इतनी बार चैंपियन बनने के बावजूद वो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के सम्मान को हासिल नहीं कर पाए हैं। अब वो करियर के इस मोड़ पर हैं, जहां शायद उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका भी नहीं मिल पाए। 2- WWE में ज़ेवियर वुड्स को डेब्यू किए हुए 11 साल होने वाले हैं View this post on Instagram Instagram Postज़ेवियर वुड्स ने 18 नवंबर 2013 को WWE में डेब्यू किया था। अगले महीने उन्हें WWE में 11 साल हो जाएंगे। अपने इतने लंबे करियर में वुड्स ने काफी बड़ा नाम बनाया और फैंस द्वारा उन्हें पसंद किया जाता है। ज़ेवियर ने अब तक Raw टैग टीम चैंपियनशिप 4 और SmackDown टैग टीम टाइटल 7 बार जीता है। इसके अलावा वो एक बार NXT टैग टीम चैंपियन भी रहे हैं। ज़ेवियर वुड्स ने अपने करियर में ज्यादातर समय टैग टीम स्टार के रूप में ही काम किया और इस डिवीजन में वो खासे सफल भी रहे हैं। वुड्स ने सिंगल्स स्टार के रूप में भी नाम बनाने की कोशिश की और वो 2021 के King of the Ring भी बने। हालांकि, उनका रन अच्छा नहीं रहा। इतने साल WWE में बिताने के बावजूद वुड्स अब तक सिंगल्स टाइटल नहीं जीत पाए हैं, जो बेहद निराशाजनक चीज़ है। 1- बैरन कॉर्बिन को WWE में कदम रखे 12 साल हो गए हैं View this post on Instagram Instagram Postबैरन कॉर्बिन के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE के पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले स्टार्स में से एक हैं। कॉर्बिन ने WWE में 2012 में कदम रखा था और काफी सालों तक NXT में काम किया। 2016 में कॉर्बिन का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ और इसके बाद वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल हुए। कॉर्बिन ने 2017 का Money in the Bank ब्रीफकेस जीत लिया। इसी वजह से लगा कि कॉर्बिन को बड़ा पुश दिया जा रहा था और लगा कि वो आने वाले समय में वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे। उन्होंने जिंदर महल पर इसे कैश-इन करने का प्रयास किया लेकिन जॉन सीना के दखल के कारण उनकी हार हुई। जिंदर ने टाइटल रिटेन रखा। कॉर्बिन की यह हार चौंकाने वाली थी और इसके बाद से अब तक कॉर्बिन ने कई बार प्रभावित किया लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं।