3 WWE सुपरस्टार्स जिनका 2024 में अपने साथी को धोखा देना सबसे गलत फैसला रहा

Ujjaval
WWE स्टार्स का अपने साथी को धोखा देना हमेशा फायदेमंद नहीं होता (Photo: Finn Balor Instagram)
WWE स्टार्स का अपने साथी को धोखा देना हमेशा फायदेमंद नहीं होता (Photo: Finn Balor Instagram)

Stars Wrong Decision Betrayal Partner: WWE के लिए साल 2024 काफी जबरदस्त रहा। इस साल कई बड़े रिटर्न, सरप्राइज और जोरदार इवेंट हुए। हर साल की तरह 2024 में भी कुछ धोखे देखने को मिले। कोई साथी अपने पार्टनर से अलग हो गया और इसके बाद रोचक स्टोरीलाइन चली। इसी बीच कुछ ऐसे भी धोखे रहे, जिनके बाद दोनों स्टार्स को फायदा नहीं हुआ। इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका 2024 में अपने साथी को धोखा देना सबसे गलत फैसला रहा।

3- WWE स्टार द मिज़ का आर-ट्रुथ को धोखा देना एकदम गलत फैसला रहा

youtube-cover

द मिज़ की बुकिंग पिछले दो सालों में काफी निराशाजनक रही है। आर-ट्रुथ के साथ आने के बाद मिज़ को फायदा हुआ। वो लगातार टीवी पर आने लगे और उनका मनोरंजक अंदाज सभी को पसंद आया। वो वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी बनने में सफल हुए। WWE उन्हें लंबे समय तक आगे लेकर जा सकती थी लेकिन अचानक मिज़ ने अपने साथी को धोखा दे दिया। इसमें भी उतनी ज्यादा दिक्कत नहीं थी।

दोनों टैग टीम चैंपियन रहे और काफी अच्छे दोस्त भी थे। ऐसे में मिज़ का ट्रुथ को धोखा देना बड़ी बात थी। WWE इसे ब्लड फ्यूड के रूप में बुक कर सकता था लेकिन कंपनी ने इसे कॉमेडी एंगल दे दिया। Raw के हालिया एपिसोड में ट्रुथ और मिज़ का मैच हुआ था। यह बहुत आसानी से खत्म हो गया। ट्रुथ ने रोलअप की मदद से जीत दर्ज की। साफ तौर पर यह स्टोरीलाइन किसी भी तरह से दोनों ही स्टार्स को फायदा नहीं करा रही है, जो एक अच्छी बात नहीं है।

2- WWE स्टार चैड गेबल का ओटिस से अलग होना फायदेमंद नहीं रहा

youtube-cover

अल्फा अकादमी की स्टोरीलाइन कुछ महीनों पहले काफी चर्चा का विषय रही थी। चैड गेबल से परेशान होकर ओटिस और अन्य सदस्यों ने उन्हें धोखा दे दिया था। वो अलग हो गए थे और इसी वजह से फैंस को उनके बीच एक बेहतरीन स्टोरीलाइन की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया। चैड गेबल अपने अल्फा अकादमी ग्रुप के साथ ही प्रभावित कर रहे थे। WWE को उसी स्टोरीलाइन को जारी रखना चाहिए था।

ओटिस और चैड गेबल का एंगल किसी दिशा में नहीं गया। WWE ने गेबल की Wyatt Sick6 के साथ स्टोरीलाइन शुरू कर दी। उस समय ओटिस को तगड़ा रिएक्शन मिल रहा था और वो चैड के खिलाफ काम करके कंपनी के टॉप बेबीफेस में से एक बन सकते थे। हालांकि, इस मौके को WWE ने गंवा दिया। उस हिसाब से देखा जाए, तो यह बेहद गलत फैसला रहा। ओटिस और गेबल का अलग होना एक अच्छा कदम नहीं था।

1- फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट की स्टोरीलाइन को WWE ने सही तरह से बुक नहीं किया

फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा। दोनों ने लंबे समय तक साथ काम किया और टैग टीम चैंपियन भी बने। दोनों एक-दूसरे को भाई मानते थे। इस वजह से जब बैलर ने प्रीस्ट को SummerSlam में धोखा दिया, तो फैंस चौंक गए। दोनों के बीच एक जबरदस्त स्टोरीलाइन की फैंस को उम्मीद थी। स्टोरीलाइन की शुरुआत के बाद कुछ हफ्तों तक दोनों ने प्रभावित किया लेकिन समय के साथ इस कहानी से फैंस का ध्यान हट गया।

इसका बड़ा कारण यह रहा कि WWE ने डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर की स्टोरीलाइन को मुख्य फोकस नहीं बनाया। उनका ध्यान लिव मॉर्गन, डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली के एंगल पर था। इसने फिन और डेमियन की स्टोरी की हाइप खत्म कर दी। दोनों के बीच Bad Blood में हुआ मैच भी उतना रोचक नहीं रहा। फैंस को उनके बीच लंबी स्टोरीलाइन की उम्मीद थी लेकिन एक ही मैच से सब बोर हो गए। एडम पीयर्स ने भी रीमैच से इंकार कर दिया। इस हिसाब से देखा जाए तो फिन का डेमियन को धोखा देना गलत फैसला रहा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now