Stars Main Evented WrestleMania Fans Forget: WWE ने रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में अब तक कई मुकाबलों के होने का ऐलान किया है। इनमें से रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस एक ट्रिपल थ्रेट मैच में 19 अप्रैल की नाईट का मेन इवेंट होंगे। जहां फैंस कई बार साल के सबसे बड़े शो के मेन इवेंट को याद रखते हैं, वहीं कई ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में फैंस को कोई जानकारी नहीं होती है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने WWE में WrestleMania मेन इवेंट किया है, लेकिन शायद आपको याद नहीं होगा।
#3 द मिज़ ने WWE WrestleMania 27 को जॉन सीना के खिलाफ मेन इवेंट किया था
द मिज़ अब उतने चर्चा का विषय नहीं रहते हैं, लेकिन अगर बात करें 2010-11 के दौर की, तो इस दौरान वह बेहद प्रसिद्ध थे। उन्होंने WrestleMania 27 में WWE चैंपियन के रूप में एंट्री की और वह अपना टाइटल जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मुकाबले में भले ही उन्हें जीत मिली हो, लेकिन तब भी फोकस उनपर नहीं था। उनका मैच पहले काउंटआउट के जरिए खत्म हो गया था।
द रॉक ने बाद में एंट्री की और फिर एनोनिमस जनरल मैनेजर के मैसेज को इग्नोर करके बिना किसी डिस्क्वालीफिकेशन, काउंटआउट या टाइम लिमिट के मैच शुरू किया गया। इसमें द रॉक ने जॉन पर हमला किया और उसका फायदा उठाकर द मिज़ जीत गए, हालांकि उनपर भी द रॉक द्वारा अटैक किया गया था। फैंस शायद मिज़ के WrestleMania मेन इवेंट करने के बारे में भूल गए होंगे।
#2 एजे स्टाइल्स ने WWE WrestleMania 36 में द अंडरटेकर के आखिरी मैच के दौरान मेन इवेंट किया था
एजे स्टाइल्स ने द अंडरटेकर के खिलाफ बोनयार्ड मैच लड़ा था। WWE WrestleMania 36 में हुआ यह मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि इसके दौरान कोई भी फैन अटेंडेंस में नहीं था। वहीं यह एक सिनेमैटिक मैच था। 2020 से कंपनी ने साल के सबसे बड़े शो को दो नाईट का कर दिया है।
पांच साल पहले हुए इस मुकाबले को नाईट 1 में मेन इवेंट के दौरान करवाया गया था। इस दौरान स्टाइल्स ने सही मायनों में टेकर की जबरदस्त मेहनत करवाई और उनसे बेहद अच्छा प्रदर्शन करवाया, हालांकि वह हार गए थे। कई फैंस शायद स्टाइल्स के मेन इवेंट करने के बारे में भूल गए होंगे।
#1 WWE WrestleMania 37 में साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर मैच को फैंस भूल चुके होंगे
WWE WrestleMania 37 की नाईट 1 के मेन इवेंट में साशा बैंक्स ने बियांका ब्लेयर के सामने अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। यह पल दोनों के लिए खास और इमोशनल था क्योंकि दो ब्लैक विमेन साल के सबसे बड़े शो के मेन इवेंट का हिस्सा थीं। इससे हटकर बियांका ने साशा के लिए मुश्किलें पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वह अपने मूव्स से अब पूर्व WWE सुपरस्टार को परेशान करती रहीं। इस मुकाबले में बियांका ने साशा को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया था। अब साशा AEW के साथ हैं, जबकि बियांका WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई और रिया रिप्ली से टाइटल जीतने का प्रयास करेंगी। साशा का WWE टीवी पर उतना जिक्र नहीं होता है और इसी कारण फैंस उनके मेन इवेंट करने के बारे में भूल गए होंगे।