Betrayals Possible Backlash 2025: WWE बैकलैश (Backlash 2025) में कई चैंपियनशिप मैच होने वाले हैं। इनमें से कुछ के दौरान कई जबरदस्त परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में कई यह अनुमान लगा रहे हैं कि कुछ रेसलर्स को धोखा मिल सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं कि कौन से हैं वह तीन सुपरस्टार्स जो WWE Backlash 2025 में अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं।
#3 सोलो सिकोआ द्वारा WWE Backlash 2025 में जेकब फाटू को धोखा दिया जा सकता है
जेकब फाटू अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को डेमियन प्रीस्ट, ड्रू मैकइंटायर, और एलए नाइट के खिलाफ एक फैटल फोर वे मैच में डिफेंड करेंगे। इस दौरान सोलो सिकोआ एक ऐसा नाम हैं जो जेकब को धोखा दे सकते हैं। सोलो सिकोआ के Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में हारने और फिर गायब रहने के दौरान फाटू ने काफी बड़ा सिंगल्स पुश पाया। वह WrestleMania 41 में नाइट को हराकर नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए थे। उसके बाद जेकब ने सोलो की अनजाने ही बेइज्जती भी की है। इससे खफा होकर सिकोआ अपने साथी जेकब को धोखा देकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं।
#2 फिन बैलर WWE Backlash 2025 में डॉमिनिक मिस्टीरियो को धोखा दे सकते हैं
फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो WrestleMania 41 में एक फैटल फोर वे मैच का हिस्सा थे। इस दौरान पेंटा और तब के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर भी उनके साथ मुकाबले में शाम थे। डॉमिनिक के जीतने और नए चैंपियन बनने से फिन बेहद हैरान हैं। वह अपनी नाराजगी कई बार इशारों में जता चुके हैं। अब जब मिस्टीरियो Backlash 2025 में अपना टाइटल पेंटा के खिलाफ डिफेंड कर रहे हैं, तो उस दौरान फिन आकर अपने द जजमेंट डे मेंबर को धोखा दे सकते हैं। इससे इन दोनों के बीच की स्टोरी शानदार हो जाएगी।
#1 कोडी रोड्स सबको चौंकाते हुए WWE Backlash 2025 में रैंडी ऑर्टन को धोखा दे सकते हैं
रैंडी ऑर्टन Backlash 2025 में जॉन सीना से उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने का प्रयास करेंगे। इस दौरान अगर कोडी रोड्स आ जाते हैं, तो फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ जाएगा। वहीं अगर वह रैंडी को धोखा दे देते हैं तो माहौल ही बदल जाएगा। अगर रोड्स बाद में यह सफाई दें कि WrestleMania 41 में जब जॉन ने उनसे टाइटल जीता तो उस समय रैंडी ने उनकी मदद नहीं की, या फिर यह कि उनके ना होने पर ऑर्टन ने उनकी जगह लेने का प्रयास किया, तो उससे मजा आ जाएगा। रैंडी ऑर्टन को कोई धोखा दे तो उनका बदला लेने का अंदाज शानदार होता है।