3 सुपरस्टार्स जिनके साथ WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मुकाबला हो सकता है

WWE
जानिए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Possible Opponents WrestleMania 41: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने सोलो सिकोआ के ऊपर खतरनाक अटैक किया। दोनों की राइवलरी अब शुरू हो गई है। रेंस की वापसी चर्चा का विषय अभी तक रही है।

Ad

कंपनी ने साल 2024 के दूसरे हाफ में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में WrestleMania 41 को लेकर भी बात करना लाजिमी है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ WrestleMania 41 में रोमन रेंस की टक्कर हो सकती है।

#3 क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की होगी टक्कर?

Ad

रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को सबक सिखाने के लिए वापसी की है। सिकोआ ने उनकी गैरमौजूदगी में अपने आपको ट्राइबल चीफ घोषित किया। रेंस का कहना है कि वो असली ट्राइबल चीफ हैं। ये स्टोरी अब काफी मजेदार हो गई है।

अभी के हिसाब से लग रहा है कि रोमन और सिकोआ के बीच होने वाले संभावित मुकाबले में बड़ी शर्त रहेगी। जो भी मैच में जीत हासिल करेगा वो असली ट्राइबल चीफ होगा। हालांकि, ये एक ऐसी कहानी है जो WrestleMania 41 तक आराम से जा सकती है। दोनों के बीच अगर अगले साल मेगा इवेंट में मैच होगा तो फिर मजा आएगा।

#2 क्या ट्रिपल एच लेंगे WWE WrestleMania 41 को लेकर बड़ा फैसला?

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन में सबसे मजबूत रेसलर जेकब फाटू हैं। उनका और रोमन रेंस का अभी तक आमना-सामना नहीं हुआ है। WWE यूनिवर्स जरूर इस पल को देखने के लिए उत्साहित है।

ट्रिपल एच तगड़ी बुकिंग से सभी को हैरान कर सकते हैं। वो WrestleMania 41 में रेंस और फाटू के मैच को बुक कर सकते हैं। इस मुकाबले से कंपनी को बहुत फायदा होगा। सिकोआ से फाटू अलग भी हो सकते हैं। उनका सिंगल्स रन देखने को मिल सकता है। एक बात तो तय है कि रोमन और फाटू का मुकाबला ब्लॉकबस्टर होगा।

#1 WWE रिंग में कब होगा रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला?

Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इस साल मेनिया में ये मुकाबला होने वाला था लेकिन फैंस की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 41 में कोडी रोड्स और रॉक के बीच मैच हो सकता है। हालांकि, ट्रिपल एच इसमें बदलाव कर द ग्रेट वन का मुकाबला रोमन से तय कर सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में खबर सामने आई थी कि सोलो सिकोआ के पीछे द ग्रेट वन का हाथ है। रॉक WWE में वापसी कर रोमन रेंस के खिलाफ सिकोआ का साथ दे सकते हैं। यहां से फिर WrestleMania 41 में रॉक और रेंस के बीच मैच फिक्स हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications