Stars Roman Reigns Should Not Wrestle First Match After Return: WWE WrestleMania XL के बाद से अभी तक रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी नहीं हुई है। अफवाहों की मानें तो उनकी वापसी अब काफी नजदीक है। SummerSlam 2024 में उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है। खैर रेंस की वापसी और उनके आगे के प्लान को लेकर अभी तक कोई भी क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके खिलाफ WWE में वापसी के बाद रोमन का पहला मैच बिल्कुल नहीं होना चाहिए।#3 मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के खिलाफ अब मैच देखना फैंस पसंद नहीं करेंगे View this post on Instagram Instagram Postअनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के साथ रोमन रेंस की लंबी राइवलरी रही। WrestleMania 39 और 40 में दोनों के बीच मुकाबला हुआ। कोडी ने ही रेंस की बादशाहत खत्म की। वापसी के बाद रेंस को इससे दूर हटकर नई शुरूआत करनी चाहिए। कोडी के साथ उनका मुकाबला फिलहाल कुछ सालों तक शायद कोई नहीं देखना चाहेगा। वैसे भी अगर रोड्स के साथ उनकी वापसी के बाद मैच हुआ तो फैंस बिल्कुल भी उत्सुक नहीं रहेंगे। ना ही इस मुकाबले का कोई महत्व होगा।#2 WWE दिग्गज द रॉक के साथ अभी नहीं होना चाहिए मैचWrestleMania 40 में द रॉक और रोमन रेंस के बीच मैच तय किया गया था। हालांकि, परिस्थिति अलग होने के कारण कंपनी को प्लान में बदलाव करना पड़ा था। कंपनी को अंत में कोडी रोड्स के साथ जाना पड़ा। WWE रिंग में रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन ये मुकाबला अभी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। अब इसे थोड़ा समय देकर अगले साल के लिए बचाकर रखना चाहिए। अगर रोमन की वापसी के बाद उनका पहला मुकाबला कंपनी ने द ग्रेट वन से करा दिया तो फिर काफी नुकसान हो सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी कोई फायदा नहीं होगा।#1 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू के साथ जल्दबाजी नहीं करनी चाहिएसोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है, जिसमें जेकब फाटू भी शामिल हैं। रेंस वापसी के बाद जरूर सिकोआ को सबक सिखाने के मूड में होंगे। इस दौरान उनकी टक्कर सबसे पहले जेकब फाटू से ही होगी। सोलो की सबसे बड़ी ताकत मौजूदा समय में फाटू ही हैं। ऐसा ना हो जल्दबाजी में कंपनी बड़ा फैसला लेकर रोमन रेंस का मैच जेकब फाटू से करा दे। ये बहुत गलत हो जाएगा। WWE ने फाटू को मेन रोस्टर में अपनी ताकत दिखाने का और मौका देना चाहिए। उन्हें सही से बिल्ड करना चाहिए। इसके बाद ही रेंस के खिलाफ मैच के बारे में सोचना चाहिए।