3 चीजें जो WWE में The Rock-Solo Sikoa को एक-दूसरे का कट्टर दुश्मन बना सकती है 

WWE, The Rock, Solo Sikoa,
WWE में द रॉक और सोलो सिकोआ के दुश्मन बनने का फायदा रोमन रेंस को होगा? (Photo: WWE.com)

Things Can Make The Rock-Solo Sikoa Enemy: द रॉक (The Rock) आखिरी बार WWE में Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में दिखाई दिए थे। रॉक की वापसी के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने दिग्गज के उनकी तरफ होने के संकेत दिए थे। ऐसा लग रहा है कि फाइनल बॉस की जल्द ही WWE में वापसी होने वाली है। संभव है कि द ग्रेट वन रिटर्न के बाद सोलो के साथ मिलकर काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। संभव है कि इस दौरान ऐसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं जिससे वो सिकोआ के दुश्मन बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE में द रॉक-सोलो सिकोआ को एक-दूसरे का कट्टर दुश्मन बना सकती है।

3- द रॉक का WWE में वापसी के बाद सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज नहीं करना

सोलो सिकोआ WWE में मौजूदा समय में ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। सोलो के नए ब्लडलाइन में मौजूद सभी सुपरस्टार्स उन्हें एक्नॉलेज कर चुके हैं। सिकोआ अब रोमन रेंस को उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करते हुए देखना चाहते हैं लेकिन उनका यह सपना शायद पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसा लग रहा है कि द रॉक WWE में वापसी के बाद नए ब्लडलाइन को जॉइन कर सकते हैं।

इस स्थिति में सोलो सिकोआ, रॉक को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कह सकते हैं। देखा जाए तो फाइनल बॉस को यह चीज शायद ही पसंद आएगी और वो एक्नॉलेज करने से इंकार कर सकते हैं। इस स्थिति में सिकोआ का गुस्सा फूट सकता है और वो नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर दिग्गज पर हमला करके उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत कर सकते हैं।

2- WWE में द रॉक का नए ब्लडलाइन को टेकओवर करने की कोशिश करना

द रॉक ने रोड टू WrestleMania XL के बिल्ड-अप के दौरान रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में जरूर एक्नॉलेज किया था। हालांकि, रॉक इस ग्रुप के लीडर के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए थे। ऐसा लग रहा है कि नए ब्लडलाइन के बनने के पीछे फाइनल बॉस का हाथ है।

यही कारण है कि द रॉक वापसी के बाद नए ब्लडलाइन को टेकओवर करने की कोशिश करके इसे अपने तरीके से चलाने की कोशिश कर सकते हैं। यह चीज़ सोलो सिकोआ को शायद ही पसंद आएगी और वो रॉक का विरोध कर सकते हैं। इस स्थिति में फाइनल बॉस-सोलो के बीच मनमुटाव पैदा हो सकता है और दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन सकते हैं।

1- सोलो सिकोआ का WWE में द रॉक को कोडी रोड्स के खिलाफ संभावित मैच में जीत नहीं दिला पाना

द रॉक ने WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर जाने से पहले कोडी रोड्स के खिलाफ मैच लड़ने के संकेत दिए थे। रॉक शायद कोडी से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं। हालांकि, रोड्स से टाइटल जीतना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होगा इसलिए दिग्गज सोलो सिकोआ की मदद लेने की कोशिश कर सकते हैं।

देखा जाए तो सोलो भी अमेरिकन नाईटमेयर के दुश्मन रह चुके हैं। संभव है कि सिकोआ के दखल के बावजूद कोडी रोड्स संभावित मैच में द रॉक को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं। इस स्थिति में रॉक अपना आपा खो सकते हैं और वो ट्राइबल चीफ को हार का जिम्मेदार ठहराकर उनके साथ खिलाफ दुश्मनी की शुरूआत कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications