3 जबरदस्त चीजें जो Roman Reigns इस हफ्ते WWE Smackdown में कर सकते हैं

Pankaj
WWE Smackdown में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा
WWE Smackdown में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा

Roman Reigns: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो का हिस्सा रहेंगे। सभी की नजरें उनके ऊपर रहेंगी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने द उसोज़ (The Usos) के ऊपर अपना गुस्सा निकाला था।

ऐसा लग रहा है कि द ब्लडलाइन अब टूट जाएगी। पिछले हफ्ते रेंस ने जिमी उसो के ऊपर हाथ भी उठा दिया था। वो इस समय उसोज़ से बहुत गुस्से में हैं। इस हफ्ते सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस से आमना-सामना रेंस और सोलो सिकोआ का होगा। Night of Champions में सैमी और केविन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को रेंस और सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सवाल ये खड़ा हो रहा है कि WWE Smackdown में रेंस का अगला कदम क्या होगा। आइए आपको बताते हैं कि तीन चीजें जो वो कर सकते हैं।

1- द उसोज़ को द ब्लडलाइन से हटा सकते हैं

ये बात तो तय है कि रोमन रेंस को अपने भाइयों से ज्यादा टाइटल्स की चिंता है। WrestleMania 39 में द उसोज़ की हार से वो बहुत गुस्से में हैं। उसोज़ के प्रति उनकी निराशा पूरी तरह कम नहीं हुई है। वो बहुत निराश है और शायद उन्हें सबक सिखाने के लिए कठोर कदम उठा सकते हैं।

द उसोज़ को सबक सिखाने के लिए वो उन्हें अपने फैक्शन ब्लडलाइन से हटा सकते हैं। इससे उन्हें ऐसा महसूस होगा कि वो अब परिवार का हिस्सा नहीं हैं। रेंस द्वारा ये कड़ा कदम उठाया जा सकता है।

2- The Bloodline द्वारा केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन पर अटैक किया जा सकता है

youtube-cover

सोलो सिकोआ और द उसोज़ की मदद से रोमन रेंस बड़ी चीज कर सकते हैं। वो सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को धराशाई कर सकते हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में मिली हार का गुस्सा उनका द उसोज़ तक ही नहीं बल्कि सैमी और केविन के ऊपर भी है। वो यहां पर इस चीज को दिखा सकते हैं। यहां से ब्लडलाइन फिर एक होती हुई दिख सकती है।

खासतौर पर ब्लडलाइन मिलकर सैमी ज़ेन की हालत खराब कर सकते हैं। सैमी ने ही उसोज़ और रोमन के बीच दरार डाली थी। इस चीज का बदला लिया जा सकता है।

3- WWE द्वारा रोमन रेंस को Night of Champions में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने के लिए कहा जा सकता है

ट्रिपल एच द्वारा Raw के लिए एक खास टाइटल के रूप में नई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की घोषणा करने का कारण यह है कि रोमन रेंस लगातार अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए और इस धारणा के तहत रोमन रेंस Night of Champions में दो मुकाबले लड़ सकते हैं।

WWE ने ये स्पष्ट कर दिया है कि Night of Champions में हर टाइटल दांव पर होगा और इसमें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी शामिल है। इस नियम को ध्यान में रखते हुए रेंस को टाइटल डिफेंड करना चाहिए, खासतौर पर Night of Champions के दिन उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो रहे हैं। ट्रिपल एच और एडम पीयर्स द्वारा रोमन को बताया जा सकता है कि वो सऊदी में अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
App download animated image Get the free App now