3 मौके जब WWE रिंग में गुंथर ने अपने दुश्मन पर खतरनाक थप्पड़ जड़कर उनकी छाती लाल कर दी

WWE
जानिए किन WWE स्टार्स का गुंथर ने किया बुरा हाल? (Photo: WWE.com)

Times When Gunther Brutally Hit Chops Superstars Chest: WWE में अब गुंथर (Gunther) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। मेन रोस्टर में अभी तक उन्हें बहुत सफलता मिली है। 666 दिन तक वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे। रिंग में उनका सामना करना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है।

Ad

गुंथर रिंग में अपने दुश्मन की छाती पर खतरनाक थप्पड़ मारते हैं, जिसे WWE की भाषा में चॉप्स कहा जाता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनकी गुंथर ने थप्पड़ जड़कर छाती लाल कर दी।

#3 WWE सुपरस्टार फिन बैलर की हालत हुई थी खराब

Ad

Raw के लेटेस्ट एपिसोड के मेन इवेंट में गुंथर का मुकाबला फिन बैलर के साथ हुआ था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। मुकाबले में बैलर को भी गुंथर के चॉप्स का शिकार होना पड़ा। एक तरह से कहा जाए तो उनकी हालत खराब हो गई थी।

WWE ने बैलर की दो तस्वीरें भी पोस्ट की। उनकी छाती देखकर आप डर जाएंंगे क्योंकि गुंथर के हमले से वो पूरी लाल हो चुकी थी। फिन का सीना देखकर लग रहा था कि उन्हें बहुत ज्यादा तकलीफ हुई होगी।

#2 WWE दिग्गज शेमस भी हो चुके हैं शिकार

Ad

6 मई, 2024 को Raw के एपिसोड में शेमस और गुंथर के बीच King of the Ring का फर्स्ट राउंड मैच हुआ था। दोनों ने मेन इवेंट में फैंस को एक क्लासिक मैच दिया। शुरूआत में शेमस ने गुंथर को बीट्स ऑफ बोधरन लगाए लेकिन बाद में उन्हें भी दर्द सहना पड़ा था।

गुंथर ने शेमस के ऊपर चॉप्स की बारिश कर उनकी छाती लाल कर दी। मुकाबले के बाद खुद शेमस ने अपनी चोट के निशान बनाए थे। इस मैच में दोनों स्टार्स ने जीत के लिए सारी हदें पार की थीं। अंत में पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने शानदार जीत हासिल की।

#1 WWE सुपरस्टार इल्या ड्रैगूनोव पर भी किया था गुंथर ने खतरनाक अटैक

youtube-cover
Ad

इल्या ड्रैगूनोव और गुंथर की NXT में राइवलरी बहुत ही जबरदस्त रही। दोनों की फ्यूड को आज भी फैंस याद करते हैं। 26 अगस्त, 2021 को NXT TakeOver 36 में इनके बीच एक क्रूर मैच हुआ था। गुंथर उस समय वॉल्टर नाम से काम करते थे। मुकाबले में इल्या ने जीत हासिल कर NXT यूके टाइटल अपने नाम किया था।

ड्रैगूनोव ने इस मैच में गुंथर द्वारा किए गए खतरनाक अटैक को झेला। उनकी छाती बुरी तरह से लाल हो गई थी। चोट के निशान साफ दिख रहे थे। वहां बैठे फैंस को ये देखकर जरूर डर लग गया होगा। मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन के लिए इल्या की बहुत तारीफ हुई थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications